Uncategorized

छत्तीसगढ़ सरकार का बजट विकसित भारत के सपना को साकार करेगा – राजेंद्र गोलछा

श्री गोलछा ने कहा, साय सरकार ने सिहावा विधानसभा जैसे पिछड़े क्षेत्र का बजट में रखा विशेष ध्यान, जताया आभार


नगरी। भारतीय जनता पार्टी सिहावा विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता राजेंद्र गोलछा ने बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट छत्तीसगढ़ के विकास के साथ-साथ आगामी समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 2047 तक विकसित भारत के सपना को साकार करेगा। श्री गोलछा ने कहा कि इस बजट में किसान,मजदूर महिलाओं,छात्र-छात्राओं सहित सभी वर्ग के लिए विकास का बजट है।इस बजट में पिछड़े क्षेत्र का विशेष ध्यान रखा गया है इस बजट के माध्यम से सिहावा विधानसभा क्षेत्र को भी बहुत कुछ मिला है सिहावा विधानसभा क्षेत्र के समस्त कार्यकर्ताओं के द्वारा समय-समय पर किए गए मांग पर बड़े-बड़े विकास कार्य सौगात के रूप में प्राप्त हुई जिसमें कांकेर से दुधवा बिरगुडी तक सड़क को मजबूती कारण एवं नवीनीकरण की स्वीकृति मिली है धमतरी नगरी बोराई मार्ग जो कि पिछले सरकार में मेंटेनेंस के अभाव में जर्जर हो चुका है उसके मजबूती कारण के लिए स्वीकृति मिली है।वहीं दूसरी ओर सिंगपुर मोहेरा मार्ग की स्वीकृति मिली है।दुगली सिंगपुर मेघा मार्ग जो की पूर्व से ही बजट में था उसकी पुन: स्वीकृति प्रदान की गई है। प्रधानमंत्री सड़क योजना अंतर्गत सिंगपुर बेंद्राचुआ मार्ग का भी मजबूतीकरण एवं सुदृढ़ीकरण की मांग स्वीकृत की गई है।इस तरह से अनेक विकास के कार्य को स्वीकृति देकर साय सरकार ने सिहावा विधानसभा जैसे पिछड़े क्षेत्र का विशेष ध्यान रखा है इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, उपमुख्यमंत्री मंत्री अरूण साव,विजय शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!