Uncategorized

2 मार्च को हास्य कवि सम्मेलन : (रसरंग) होली महोत्सव में खेली जाएगी काव्यों की होली

कविगण पद्मश्री सुरेन्द्र शर्मा, अरुण जैमिनी, मीर अली मीर होंगे शामिल


कुरुद। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कुरुद नगर में वन्देमातरम परिवार समिति द्वारा होली महोत्सव रसरंग-2026 का आयोजन किया जायेगा। भानु चन्द्राकर, अध्यक्ष वन्देमातरम परिवार समिति कुरुद ने बताया कि परंपरा अनुसार लगातार 21वें वर्ष वन्देमातरम परिवार द्वारा संस्था के संरक्षक विधायक अजय चंद्राकर के विशेष सहयोग से कुरूद मे होली के पूर्व संध्या 2 मार्च को हास्य कवि सम्मेलन (रसरंग) होली महोत्सव का कार्यक्रम रखा गया है। जिसमे कविगण पद्मश्री सुरेन्द्र शर्मा, अरुण जैमिनी, मीर अली मीर होली महोत्सव पर कुरूद मे पधार रहे है। खेल मैदान कारगिल चौक कुरुद में 2 मार्च सोमवार को संध्या 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिसमें बड़ी संख्या में उपस्थिति की अपील उन्होने ने की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!