Uncategorized

ग्राम सेनचुवा में 5 लाख की लागत से टीना शेड निर्माण का भूमिपूजन सम्पन्न, महापौर रामू रोहरा ने विकास के प्रति जताई प्रतिबद्धता

धमतरी- ग्राम पंचायत सेनचुवा के शासकीय प्राथमिक शाला परिसर में 5 लाख रुपये की लागत से बनने वाले टीना शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन समारोह गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर निगम धमतरी के महापौर जगदीश (रामू) रोहरा रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य श्रीमती धनेश्वरी साहू ने की। इस अवसर पर जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती फतेश्वरी डोमन साहू, पूर्व जिला महामंत्री कालीदास सिन्हा, मंडल अध्यक्ष अमन राव, पूर्व मंडल अध्यक्ष मुरारी यदु सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि महापौर रामू रोहरा ने अपने उद्बोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं का सुदृढ़ होना अत्यंत आवश्यक है। शासकीय प्राथमिक शाला परिसर में टीना शेड का निर्माण विद्यार्थियों और ग्रामीणों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के निर्माण कार्य से न केवल स्कूल में होने वाली गतिविधियों को बेहतर स्थान मिलेगा, बल्कि बच्चों को भी सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण प्राप्त होगा।
महापौर रोहरा ने आगे कहा कि नगर एवं ग्राम के समग्र विकास के लिए सरकार और जनप्रतिनिधि निरंतर प्रयासरत हैं। शिक्षा, सड़क, पानी, स्वच्छता और अधोसंरचना जैसे मूलभूत विषयों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि हर क्षेत्र में समान रूप से विकास हो सके। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे शासन की योजनाओं का लाभ उठाएं और अपने क्षेत्र के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों का भविष्य बेहतर बनाने के लिए शैक्षणिक वातावरण का सुदृढ़ होना जरूरी है और इस दिशा में हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। महापौर ने ग्रामवासियों को आश्वस्त किया कि आने वाले समय में भी सेनचुवा सहित आसपास के क्षेत्रों में विकास कार्यों की निरंतरता बनी रहेगी।कार्यक्रम में महेन्द्र चन्द्राकर, दयालाल चन्द्राकर, शम्भू चन्द्राकर, तुकाराम पटेल, टिकाराम साहू, कमलेश चन्द्राकर, हरेन्द्र साहू, खोरबाहरा यादव, माधव राम साहू सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम में सरपंच श्री जितेन्द्र कुमार साहू,उपसरपंच श्रीमती प्रतिभा साहू, पंचगण, सचिव खेमलता साहू, रोजगार सहायक टोमिन साहू, भृत्य सोमनाथ तारक एवं समस्त ग्रामवासियों की उपस्थिति में कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!