Uncategorized

नगरपालिका की आठवी पी.आई.सी. बैठक अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर के अध्यक्षता मे संपन्न

नगर पालिका कुरूद अध्यक्ष कक्ष में 27 अप्रैल को नगरपालिका का आठवां पी.आई.सी. बैठक अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर के अध्यक्षता मे आहुत किया गया, बैठक में अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर के द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल को लोकसभा में विपक्ष द्वारा प्रस्ताव पारित नहीं करने पर कांग्रेस सहित विपक्षीय दलों के लिए निंदा प्रस्ताव पास किया गया, इस विषय मे कुरूद नगरपालिका अध्यक्ष महिला होने के अपने दर्द को बयां करते हुए बताया केन्द्र मे विपक्षीय दलों द्वारा महिला विधेयक बिल को पास नही करना महिलाओं के अधिकारों के विरोध में विपक्षीय दलों के लिये नगरपालिका अध्यक्ष और 4 विभागों के पार्षद सभापति सदस्यों द्वारा निंदा प्रस्ताव पास किया गया, नगरपालिका उपाध्यक्ष एवं शिक्षा समिति के सभापति देवव्रत साहु ने इसका विरोध करते हुए भाजपा शासन ज़बरदस्ती विपक्षी दलों के लिए भ्रामक प्रचार कर सत्ता का दुरुपयोग करते हुए निंदा प्रस्ताव लाया जा रहा है जो कि उचित नहीं है और हम विषय का विरोध करते है.नगरपालिका अध्यक्ष ने विपक्षी दलों के लिए निंदा प्रस्ताव सहित नगर विकास के 10 बिंदुओं वाली एजेण्डा में मुख्यरूप से नगर के प्रत्येक वार्डो में 15 वें वित्त से सभी वार्डों मे विभिन्न रोड, नाली, पानी, बिजली, स्वच्छता सहित मूलभूत कार्य के लिए लगभग 1.5 करोड़ से अधिक राशि की प्रस्ताव शासन को भेजने सर्व सम्मति से निर्णय किया गया, साथ ही अध्यक्ष महोदया के घोषणानुसार केनाल रोड कुरूद में चन्द्राकर भवन के सामने छत्रपति शिवाजी चौक सौन्दर्यीकरण, तहसील कार्यालय के बाजू मे सुभाष चन्द्र बोस चौक सौंदर्यीकरण, कारगिल चौक सौंदर्यीकरण कार्य, बायपास रोड में घड़ी चौक सौंदर्यीकरण, नया बस स्टैंड में महारानी अहिल्याबाई होल्कर सौंदर्यीकरण कार्य के लिए सर्व सम्मति से निर्णय किया गया, उसी प्रकार ग्रीष्मकालीन जल संकट से निपटने पेयजल हेतु बोरखनन कार्य, छोटा पानी टंकी निर्माण कार्य, कचरा डम्पिंग हेतु आकर्षक कचरादान, आवश्यक पेयजल कार्य, सहित नगर के समस्त प्रमुख मार्गों, मुक्तिधाम मार्ग, सार्वजनिक जगहों मे, तालाबों के चारों तरफ़ जिसमें बस्ती लगा हो, सभी मेनरोड में पर्याप्त मात्रा में बिजली आक्टेंगल पोल सड़कों मे आकर्षक विद्युत लाइट के लिए लगाने शासन को प्रस्ताव भेजने निर्णय लिया गया, अगामी बरसात से निपटने के लिए 3 माह के लिए नगर के सभी नालियों को सफ़ाई करने अतिरिक्त स्वीपर रखने के लिए भी निर्णय किया गया.नगर को सुंदर बनाने एवं व्यवस्थित कुरूद बनाने संबंधी जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के लिए स्वीकृति अध्यक्ष महोदया, उपाध्यक्ष सहित सभी सभापतिगण बैठक में सम्मिलित होकर नगर विकास के लिए सर्व सम्मति से निर्णय किये.
बैठक में नगर पालिका कुरूद के अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर सभापतियों में उपाध्यक्ष देवव्रत साहू मिथलेश बैस महेन्द्र गायकवाड़ , सितेश सिन्हा , राजकुमारी ध्रुव विधायक प्रतिनिधि भानु चन्द्राकर सलाहकार समिति के सदस्यगण रवि मानिकपुरी मुख्य नगर पालिका अधिकारी गुप्ता जी , इंजीनियर पैंकरा जी एवं कर्मचारीगण सम्मिलित हुए.
अध्यक्ष महोदया ज्योति भानु चन्द्राकर ने कुरूद नगरवासियों को बधाई देते हुए कहा कुरूद नगर में विष्णु के सुशासन और अजय के विकास रथ को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए हम सब तेज गति से काम करते रहेंगे.

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!