Uncategorized

तहसील साहू समाज ग्रामीण द्वारा उन्नत तकनीकी कृषि एवं नवाचार कार्यक्रम का शुभारंभ

जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा द्वारा की गई आदिवासी समुदाय के आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना


धमतरी। तहसील साहू समाज ग्रामीण के तत्वावधान में समाज के जागरूक किसानों, पदाधिकारियों एवं सामाजिक जनों के लिए उन्नत तकनीकी कृषि एवं कृषि नवाचार अध्ययन भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रेरणादायक कार्यक्रम का नेतृत्व प्रगतिशील कृषक एवं जिला पंचायत धमतरी के अध्यक्ष अरुण सार्वा द्वारा किया गया, जिन्होंने अपने फार्म में आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती की विभिन्न तकनीकों का विस्तारपूर्वक अवलोकन कराया। कार्यक्रम के दौरान समाज के तहसील, जिला एवं विभिन्न परीक्षेत्रों से पहुंचे लगभग 70 पदाधिकारियों, किसान भाइयों एवं सामाजिक जनों ने आधुनिक कृषि पद्धतियों को बहुत ही बारीकी से समझा।अरुण सार्वा ने अपने फार्म में बड़े स्तर पर की जा रही टमाटर की ग्राफ्टिंग तकनीक, हाइब्रिड किस्म के फलदार पौधों, अमरूद (जाम), मिर्ची, भटा, खीरा, गोभी सहित विविध फसलों की वैज्ञानिक खेती की जानकारी प्रदान की।उन्होंने बताया कि किस प्रकार पाली हाउस के माध्यम से बीज तैयार कर ग्राफ्टिंग विधि से उच्च गुणवत्ता वाले पौधों का निर्माण किया जाता है, जिससे उत्पादन क्षमता एवं किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि संभव हो रही है। उपस्थित किसानों एवं सामाजिक पदाधिकारियों ने इस तकनीकी खेती को भविष्य की आवश्यकता बताते हुए इसकी सराहना की।अध्ययन भ्रमण के प्रथम चरण में सभी सदस्यों ने खिरकीटोला स्थित लगभग 60 एकड़ में फैले टमाटर फार्म का अवलोकन किया, जहां आधुनिक तकनीक के माध्यम से उन्नत खेती की जा रही है। इसके पश्चात दुकली कल्लेमेटा स्थित फार्म में नई फसल लगाने की तैयारियों को देखा गया। साथ ही ग्राम सांकरा में लगभग 100 एकड़ क्षेत्र में विकसित किए जा रहे मखाना खेती परियोजना एवं तालाब निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया, जिसे आत्मनिर्भर कृषि मॉडल के रूप में विकसित किया जा रहा है।कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा आदिवासी समुदाय के आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान हेतु किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की गई। मसान डबरा गांव में लगभग 35 आदिवासी कमार परिवारों के लिए विकसित की जा रही आधुनिक एवं सुव्यवस्थित कॉलोनी का अवलोकन कर सभी सामाजिक जनों ने प्रसन्नता व्यक्त की। उपस्थित लोगों ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण हेतु गांवों का ऐसा समग्र विकास वास्तव में प्रेरणादायक एवं अनुकरणीय है।इस अवसर पर तहसील साहू संघ ग्रामीण के अध्यक्ष चिरौंजी लाल साहू, पूर्व सांसद प्रतिनिधि उमेश साहू, तहसील सचिव हिरेंद्र साहू, किसान नेता प्रफुल्ल साहू, रामआश्रय साहू, तेजराम साहू, गोपाल साहू, नंद झरोखा, अलखराम साहू, गणेश प्रसाद साहू, गजानन साहू, प्रदुमन साहू, कृष्णा साहू, प्रफुल्ल साहू, गोवर्धन साहू, निरंजन साहू, तेजराम साहू, रामअसरा साहू, परमेश्वर साहू, मनोज तरुण साहू, अरुण साहू, कामता साहू, नीलकंठ बनपेला, भोजराम साहू आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!