Uncategorized

जिले में 1 सरपंच व 7 पंचो के लिए हुआ मतदान

जिले में शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो रहा पंचायत उपचुनाव, 4 को घोषित होंगे अधिकारिक परिणाम

सभी 10 मतदान केन्द्रो में प्रशासन द्वारा की गई थी व्यापक व्यवस्था, रही पुलिस की तगड़ी व्यवस्था

धमतरी। त्रिस्तरीय पंचायत आम/उप निर्वाचन 2026 के तहत धमतरी जिले के धमतरी, कुरुद व मगरलोड विकासखण्ड व जनपद अन्तर्गत चुनाव आज हो रहे है। जिले में आज कुल 8 जगह चुनाव हुए। जिनमें 1 सरपंच व 7 पंचो के लिए मतदान हुए।
उपनिर्वाचन के तहत धमतरी, कुरूद और मगरलोड जनपद पंचायत क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतो में आज सुबह 7 बजे से मतदान प्रारंभ हुए। जो दोपहर 3 बजे तक जारी रहे। सुबह से सभी ग्रामो को 10 मतदान केन्द्रो में मतदाताओं की भीड़ उमड़ी ग्रामीण मतदाताओं में पंच-सरपंच चुनने उत्साह नजर आया। उपनिर्वाचन नोडल अधिकार, अपर कलेक्टर पवन कुमार प्रेमी से मिली जानकारी के अनुसार आज जिले के धमतरी विकासखण्ड अन्तर्गत लीलर में सरपंच पद हेतु चुनाव हुए। जो कि अजजा मुक्त हेतु आरक्षित था। वहीं ग्राम बिरेतरा के वार्ड क्रमांक 13 पंच पद जो कि अनारक्षित मुक्त रहा, के लिए मतदान हुआ। वहीं कुरुद विकास खण्ड अन्तर्गत 5 ग्रामो में पंच पदो के लिए मतदान हुए। जिनमें कुहकुहा के वार्ड 4 में अजजा मुक्त, गोबरा के वार्ड 8 अनारक्षित मुक्त, सिवनीकला के वार्ड क्रमांक 9 अजा मुक्त, सेमरा बी के वार्ड क्रमांक अनारक्षित मुक्त और चर्रा के वार्ड क्रमांक 6 में अनारक्षित मुक्त पंच पद हेतु मतदान संपन्न हुआ। वहीं विकासखण्ड मगरलोड के जनपद पंचायत के मोतिमपुर में वार्ड क्रमांक 4 में पंच पद अजा मुक्त के लिए चुनाव हुए। समाचार लिखे जाने तक चुनाव शांति पूर्ण तरीके से जारी रहा। मगरलोड तहसील अन्तर्गत मतदान केन्द्र मोतिमपुर का रिटर्निंग व सेक्टर व पुलिस अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया। व धमतरी निटर्निंग आफिसर द्वारा भी मतदान केन्द्र लीलर का भी निरीक्षण कर व्यवस्था बेहतर किया गया। बता दे कि निर्वाचन नोडल अधिकारी अपर कलेक्टर पवन कुमार प्रेमी व धमतरी तहसीलदार कुश प्रधान द्वारा उपनिर्वाचन प्रक्रिया के दौरान मानीटरिंग कर तैनात कर्मचारियों को निर्देशित करते रहे।
धमतरी, कुरुद, मगरलोड, नगरी विख के 13 पंच हुए निर्विरोध निर्वाचित
त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026 के तहत जिले के विभिन्न विकासखंडों में निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ है। इसके अंतर्गत विकासखंड धमतरी के ग्राम पंचायत मोगरागहन के वार्ड क्रमांक 9 में पंच का पद अनुसूचित जनजाति (अ.ज.जा.) महिला के लिए और जीजामगांव के वार्ड क्रमांक 5 में पंच का पद अनुसूचित जनजाति (अ.ज.जा.) महिला के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुआ है। विकासखंड कुरूद की बात करें, तो यहाँ ग्राम पंचायत तर्रागोंदी के वार्ड क्रमांक 9 में पंच का पद अनारक्षित मुक्त तथा चरोटा के वार्ड क्रमांक 11 में भी पंच का पद अनारक्षित मुक्त के रूप में निर्विरोध चुना गया है। इसी तरह विकासखंड मगरलोड के अंतर्गत ग्राम पंचायत खड़मा के वार्ड क्रमांक 9 में पंच का पद अनुसूचित जनजाति (अ.ज.जा.) मुक्त, विकासखंड नगरी के तहत बिरनासिल्ली के वार्ड क्रमांक 2 में पंच का पद अनुसूचित जनजाति (अ.ज.जा.) मुक्त, बिनरासिल्ली के वार्ड क्रमांक 5 में पंच का पद अनारक्षित महिला, और बिरनासिल्ली के ही वार्ड क्रमांक 8 में पंच का पद अनुसूचित जनजाति (अ.ज.जा.) मुक्त, ग्राम पंचायत सिरसिदा के वार्ड क्रमांक 1 में पंच का पद अनुसूचित जनजाति (अ.ज.जा.) महिला, घोटगांव के वार्ड क्रमांक 5 में पंच का पद अनुसूचित जनजाति (अ.ज.जा.) मुक्त, बनबगौद के वार्ड क्रमांक 6 में पंच का पद अनारक्षित महिला, कट्टीगांव के वार्ड क्रमांक 9 में पंच का पद अनुसूचित जनजाति (अ.ज.जा.) मुक्त, तथा करैहा के वार्ड क्रमांक 9 में पंच का पद अनारक्षित मुक्त के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!