प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि, वृद्धा पेंशन एवं अन्य पेंशन की राशि दिलाने की मांग को लेकर लेखराम साहू ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

पूर्व विधायक लेखराम साहू ने कलेक्टर को हितग्राहियों के साथ ज्ञापन सौंप कर उनकी समस्याओ से अवगत कराया.लेख राम साहू ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि धमतरी जिला में प्रधानमंत्री आवास योजना से मकान की स्वीकृत राशि शिवकुमार साहू निवासी महिमासागर वार्ड का मकान छत ढलाई तक पहुंच चुका है एवं अन्य लोगों का मकान भी इसी लेबल में है लेकिन आज तक प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मिलने वाली राशि नगर निगम धमतरी से हितग्राहीयों के खाता में नहीं आया है ।
इसी तरह वृद्ध और विधवा, दिव्यांगजनों के पेंशन भी 6 माह से अटकी हुई है जिससे पेंशन धारी बहुत ज्यादा परेशान है। साथ ही किसानो को भी खाद बीज सहीं मात्रा में नहीं मिल रहा है और बिचोलियों का गोदाम भरा हुआ है जिससे किसानों को खाद दोगुनी रेट पर मजबुरी में बाजार से खरीदना पड़ रहा है।ट्रेड लांयसेंस अनिवार्य करने से व्यापारी वर्ग बहुत ज्यादा परेशान है जबकि प्रदेश भर के व्यापारी जी.एस.टी., ऑनलाईन कारोबार से जुझ रहे है । ट्रेड लायसेंस अनिवार्य करने से छोटे एवं मध्यम वर्ग के व्यापारियों को आर्थिक संकट से गुजरना पड़ेगा ।
अतः जिला कलेक्टर धमतरी एवं राज्य की विष्णुदेव सरकार से मांग की गई है कि समाज कल्याण विभाग के मद से राशि नहीं आ रही है तो अन्य मद की राशि से उपरोक्त सभी योजनाओं की राशि का भुगतान करें । ताकि गरीब वर्ग के लोगों को योजनाओं का लाभ मिल सकें और अपना जीवन यापन कर सके ।
