Uncategorized

नशे के सौदागरों पर पुलिस का लगातार महाअभियान:आबकारी एक्ट के 10 अलग-अलग प्रकरणों में 10 आरोपी गिरफ्तार

जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में एक साथ चलाए गए विशेष अभियान के दौरान आबकारी अधिनियम के तहत कुल 10 प्रकरण दर्ज कर 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीमों द्वारा आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में देशी, अंग्रेजी एवं कच्ची महुआ शराब के साथ बिक्री से प्राप्त नगदी रकम जप्त की गई। सभी आरोपियों के विरुद्ध विधिसम्मत वैधानिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
नगरी एवं कुरूद पुलिस द्वारा अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत तीन अलग-अलग प्रकरणों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।थाना नगरी की प्रथम कार्यवाही में आरोपी अंजू कुमार नेताम पिता खेलूराम नेताम (34 वर्ष), निवासी कमारपारा संबलपुर के कब्जे से 6.5 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 650 रुपये एवं बिक्री रकम 50 रुपये सहित कुल 700 की सामग्री जप्त कर अपराध क्रमांक 42/26 धारा 34 (2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।थाना नगरी की द्वितीय कार्यवाही में आरोपी धनराज नेताम पिता इतवारू राम नेताम (20 वर्ष), निवासी अमाली कमारपारा नगरी के कब्जे से 6 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 600 रूपये एवं बिक्री रकम 250 रूपये कुल 850 रुपये जप्त कर अपराध क्रमांक 43/26 धारा 34 (2)के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।थाना कुरूद की कार्यवाही में आरोपी खुबलाल निषाद पिता मनोहर लाल निषाद (25 वर्ष), निवासी सेमरा-बी कुरूद के कब्जे से 44 पौवा देशी शराब (7.920 बल्क लीटर) कीमती 4400 रूपये एवं बिक्री रकम 200 रुपये कुल 4600 रूपये जप्त कर अपराध क्रमांक 166/26 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में की गई कार्यवाही के दौरान 7 अलग-अलग प्रकरणों में 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध शराब एवं बिक्री रकम जप्त की गई।
थाना भखारा द्वारा भरतराम साहू पिता महेत्तर राम साहू उम्र 45 वर्ष निवासी वार्ड क्रं.3 भखारा को 16 पौवा देशी शराब कीमती 1280 रुपये एवं बिक्री रकम 180 रुपये कुल 1440 रुपये के साथ गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट की धारा 34 (1)ख के तहत वैधानिक कार्यवाही किया गया।चौकी करेलीबड़ी द्वारा प्रकाश पटेल पिता शत्रुहन पटेल 31 वर्ष निवासी सिरसिदा थाना कुरूद को 14 पौवा देशी शराब कीमती 1120 रूपये एवं बिक्री नगदी रकम 200 रूपये कुल 1320 रूपये के साथ गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट की धारा 34 (1)ख के तहत वैधानिक कार्यवाही
किया गया।चौकी करेलीबड़ी की दूसरी कार्यवाही में योगेश कुर्रे पिता पालू कुर्रे 22 वर्ष निवासी मेघा से 18 पौवा देशी शोले प्लेन शराब कीमती 1440 रुपये एवं बिक्री रकम 300 रूपये कुल 1740 रूपये के साथ गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट की धारा 34 (1)ख के तहत वैधानिक कार्यवाही किया गया।थाना मगरलोड
द्वारा चन्द्रकुमार कमार पिता स्व. राम गुलाल कमार 42 वर्ष निवासी मोहेरा को 3.7 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 370 रूपये एवं बिक्री रकम 150 रूपये कुल 520 रूपये के साथ पकड़ा गया,आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1)ख के तहत वैधानिक कार्यवाही किया गया।थाना सिहावा द्वारा जीवन मरकाम पिता स्व.कंवल सिंह मरकाम उम्र 29 वर्ष निवासी हर्रा पारा बिरगुड़ी को 3 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 300 रूपये एवं बिक्री की नगदी रकम 250 रूपये कुल 550 रूपये के साथ गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट की धारा 34(ए) के तहत वैधानिक कार्यवाही किया गया.चौकी बिरेझर द्वारा पंकज कुमार गुप्ता पिता ज्वाला प्रसाद गुप्ता 29 वर्ष,निवासी निवासी कल्ले सम्राट ढाबा, चौकी बिरेझर को अंग्रेजी शराब कीमती 960 रुपये एवं बिक्री रकम 300 रुपये कुल 1260 रूपये के साथ गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट की धारा 34(1)ख के तहत
वैधानिक कार्यवाही किया गया।थाना नगरी द्वारा मुकेश कुमार मानिकपुरी पिता कृष्ण दास मानिकपुरी 40 वर्ष निवासी कल्लेमेटा, थाना नगरी को 15 पाव देशी मदिरा किमती 1200 रुपये एवं बिक्री रकम 590 रूपये कुल 1790 रुपये के साथ गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत धारा 34(1) के तहत वैधानिक कार्यवाही किया गया।कुल 10 प्रकरण दर्ज,कुल 10 आरोपी गिरफ्तार हुए.कच्ची महुआ शराब एवं देशी प्लेन एवं अंग्रेजी शराब कीमती कुल 12320 रूपये बिक्री रकम कुल 2470 रूपये,कुल 14790 रूपये कीमती शराब सहित बिक्री रकम जप्त हुए.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!