भारतीय राजनीति और आर्थिक सुधारों में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का योगदान हमेशा याद किया जाएगा
निधन पर कांग्रेस नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री को दी भावपूर्ण श्रद्धाजंलि

धमतरी। देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का कल आकस्मिक निधन हो गया जिससे पूरे देश में शोक की लहर छा गई है। सभी वर्गो द्वारा उन्हें भावपूर्ण श्रद्धाजंलि दी जा रही है। विधायक ओंकार साहू, कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद लोहाना, पूर्व विधायक व पीसीसी उपाध्यक्ष गुरुमुख सिंह होरा, महापौर विजय देवांगन, जिलाध्यक्ष उपाध्यक्ष नीशु चन्द्राकर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गोपाल शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंकज महावर, पूर्व विधायक हर्षद मेहता, लेखराम साहू, पूर्व दुग्ध महासंघ अध्यक्ष विपिन साहू, कांग्रेस नेता आनंद पवार, शहर कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष आकाश गोलछा, निगम सभापति अनुराग मसीह, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन ने डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर भावपूर्ण श्रद्धाजंलि दी है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि एक साधारण पृष्ठभूमि से आने वाले डॉ. सिंह ने अपने जीवन में शिक्षा, अर्थशास्त्र और राजनीति में असाधारण उपलब्धियां हासिल कीं. डॉ. मनमोहन सिंह ने 1948 में पंजाब विश्वविद्यालय से मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण की. इसके बाद उन्होंने कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय (यूके) से 1957 में अर्थशास्त्र में प्रथम श्रेणी ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. उन्होंने 1962 में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के नफील्ड कॉलेज से अर्थशास्त्र में डी. फिल की उपाधि अर्जित की. शिक्षा के प्रति उनका लगाव उन्हें पंजाब विश्वविद्यालय और दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में अध्यापन की ओर ले गया.92 साल की उम्र में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन हो गया. भारतीय राजनीति और आर्थिक सुधारों में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा. 1991 में भारतीय अर्थव्यवस्था को उदारीकरण की राह पर ले जाने वाले डॉ. मनमोहन सिंह का योगदान कभी नहीं भुलाया जा सकता. उन्होंने दो कार्यकाल (2004-2014) तक भारत के प्रधानमंत्री के रूप में सेवा की और देश के विकास में अहम भूमिका निभाई. नरसिम्हा राव को देश में आर्थिक उदारीकरण का जनक माना जाता है. उनकी नीतियों को लागू करने में मनमोहन सिंह ने अहम भूमिका निभाई थी।
डॉ मनमनोहन सिंह को श्रद्धाजंलि देने वालो में मदनमोहन खंडेलवाल, लक्ष्मीकांता साहू, आलोक जाधव, सलीम रोकडिय़ा, योगेश लाल, नरेश जसूजा, अमरदीप साहू, राजेश साहू, घनश्याम साहू, डीहूराम साहू, विजय प्रकाश जैन, कृष्णा मरकाम, घामेश्वरी साहू, ममता शर्मा, विक्रांत शर्मा, रूपेश राजपूत, विशाल शर्मा, प्रकाश पवार, अरूण चौधरी, हरमिंदर छाबड़ा, अरविंद दोषी, भरत नाहर, देवेन्द्र जैन, गोंविद साहू, कविता बाबर, गौतम वाधवानी, आशीष थिटे, राजेश ठाकुर, केन्द्र कुमार पेन्दरिया, राजेश पाण्डे, प्रदीप लोढ़ा, विजय गोलछा, अवैश हाशमी, राहूल बख्तानी आदि कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल है।