Uncategorized
व्यापारी संगठन कैट ने की एसपी भावना पाण्डेय से सौजन्य मुलाकात

धमतरी। देश के सबसे बड़े व्यापारी संगठन कैट के धमतरी जिलाध्यक्ष महेश जसूजा,कार्यकारी अध्यक्ष सलज अग्रवाल, रामू वाधवानी,उपाध्यक्ष सुरेश महावर, प्रमोद गुप्ता, धनराज लूनिया एवं टीम ने नवपदस्थ एसपी भावना पाण्डेय से धमतरी जिले के व्यापारियों की ओर से स्वागत किया। इस सौजन्य मुलाकात में व्यापारी हित एवं ट्रैफिक,एवं चलानी कार्यवाही पर विस्तृत चर्चा भी हुई। एसपी ने धमतरी जिले के सभी व्यापारियों को सहयोग का आश्वासन दिया ,जिलाध्यक्ष महेश जसूजा ने भी पुलिस टीम को सहयोग करने का आह्वान दिया है। आपसी तालमेल से सहयोग एवं शहर की व्यवस्था को दुरुस्त करने पर चर्चा हुई।