विधानसभा चुनाव में योगदान पर भाजपा नेत्री बीथिका विश्वास का पश्चिम बंगाल मुख्यमंत्री व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जताई कृतज्ञता
प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य एवं मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने प्रशंसा-पत्र भेज कर जताया आभार

विधानसभा चुनाव में योगदान पर भाजपा नेत्री बीथिका विश्वास का पश्चिम बंगाल मुख्यमंत्री व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कृतज्ञता जताया हैँ.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य एवं मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने प्रशंसा-पत्र भेज कर आभार जताया हैँ. भेजे गए पत्र मे उल्लेख हैँ कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में आपके अथक परिश्रम, समर्पण एवं अमूल्य योगदान के प्रति हमारी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करने हेतु लिखा जा रहा है। आपकी निष्ठा, सेवा-भाव और निरंतर प्रयास इस ऐतिहासिक विजय के महत्वपूर्ण आधार स्तंभ रहे है।
पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सफलता सुनिश्चित करने के लिए आपने लंबे समय तक दूर-दराज़ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए निरंतर कार्य किया। आपने पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को सशक्त बनाने में जो अद्वितीय योगदान दिया है, वह अत्यंत सराहनीय है। हमें पूर्ण विश्वास है कि आपका समर्पण और अथक परिश्रम इस ऐतिहासिक विजय की मजबूत नींव सिद्ध हुआ है।
पश्चिम बंगाल जैसे चुनौतीपूर्ण राज्य, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में अनेक कठिनाइयों के बीच आपने पार्टी की वैचारिक जड़ों को सुदुद करने, संगठन को मजबूत बनाने तथा चुनावी सफलता सुनिश्चित करने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
हम कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी आपके दिन-रात के अथक प्रयासों की हृदय से सराहना करते है। आपने जनता के बीच जाकर उन्हें निर्भीक, पारदर्शी एवं जनहितैषी शासन का विश्वास दिलाने का महत्वपूर्ण कार्य किया।भारतीय जनता पार्टी की सरकार के गठन के साथ राज्य की जनता में स्वतंत्रता, आत्मविश्वास एवं नई आशा का संचार हुआ है, जो हम सभी के लिए अत्यंत गर्व एवं संतोष का विषय है।
एक बार पुनः, आपके अमूल्य योगदान, समर्पण और निष्ठापूर्ण सेवाओं के लिए हम अपनी ओर से हार्दिक धन्यवाद एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करते हैं।
राज्य के सर्वागीण विकास के लिए आपके विचार, सुझाव एवं मार्गदर्शन सदैव स्वागतयोग्य रहेंगे तथा उनका सम्मान किया जाएगा।

