Uncategorized
तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, एक गंभीर
भैंसामुड़ा-नगरी मार्ग पर हादसा, तीन लोग थे कार में सवार

नगरी। भैंसामुड़ा-नगरी मार्ग पर तेज रफ्तार के कारण एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि अन्य दो लोगों को भी चोटें आईं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, भैंसामुड़ा से नगरी की ओर आ रही कार सामने से आ रहे दूसरे वाहन को साइड देने के दौरान चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया। इसके बाद कार सड़क किनारे पलट गई। दुर्घटना के समय कार में तीन लोग सवार थे।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और घायलों को वाहन से बाहर निकालकर नगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने घायल व्यक्ति का उपचार शुरू किया। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और वाहन को साइड देने के दौरान संतुलन बिगड़ने को हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।