Uncategorized

रोटरी क्लब धमतरी का सुरताल 2.0 : हुनर को मिलेगा शानदार मंच

सोलो सिंगिंग और डांसिंग स्पर्धा का 6 सितंबर को होगा आयोजन


धमतरी। धमतरी जिले की प्रतिभाओं को पहचान और बेहतर मंच प्रदान करने के उद्देश्य से रोटरी क्लब धमतरी द्वारा सुरताल 2.0 सोलो सिंगिंग और सोलो डांसिंग का आयोजन 6 सितंबर, रविवार को दोपहर 1 बजे किया जा रहा है। इस आयोजन में धमतरी शहर सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिभागी सोलो सिंगिंग एवं सोलो डांसिंग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतिभागियों के लिए चार आयु वर्ग निर्धारित किए गए हैं जिसमें 5 से 15 वर्ष, 15 से 25 वर्ष, 25 से 40 वर्ष तथा 40 वर्ष से अधिक है। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रोग्राम डायरेक्टर्स पल्लवी जायसवाल, पिंकी खंडेलवाल, ऋतु लुनावत, बिजल मेहता, दीपेश मेहता, श्वेता पंजवानी, मयूरी पवार,डॉ. आस्था नंदा, डॉ. कमलजीत कौर, अमित जायसवाल, सलज अग्रवाल, अजय गोयल, ऋषि लुनावत, सचिन खंडेलवाल, साकेत श्रीवास्तव, मनीष मित्तल एवं अजीत खंडेलवाल सहित रोटरी क्लब के सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।
प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है उद्देश्य – सतेन्द्र शर्मा
रोटरी क्लब धमतरी के अध्यक्ष रोटेरियन सतेन्द्र शर्मा, कार्यक्रम डायरेक्टर रोटेरियन पिंकी खंडेलवाल, ऋतु लूनावत ने कहा कि धमतरी जिले में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। चाहे प्रतिभा गायन की हो या नृत्य की, रोटरी क्लब का उद्देश्य हर प्रतिभाशाली व्यक्ति को अपनी कला प्रदर्शित करने के लिए एक शानदार एवं सम्मानजनक मंच प्रदान करना है। प्रोग्राम डायरेक्टर रोटेरियन पल्लवी जायसवाल ने बताया कि सुरताल 2.0 का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता आयोजित करना नहीं, बल्कि जिले की प्रतिभाओं को पहचान दिलाना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें आगे बढऩे के लिए उचित मंच उपलब्ध कराना है।
शहर के विभिन्न स्थानों पर उपलब्ध हैं रजिस्ट्रेशन फॉर्म
कार्यक्रम में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागियों के लिए शहर के विभिन्न स्थानों पर ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म उपलब्ध हैं। प्रतिभागी इन स्थानों से प्रिंटेड फॉर्म प्राप्त कर पंजीयन करा सकते हैं। प्रतिभागियों की सुविधा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी उपलब्ध है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!