Uncategorized

मुजगहन मे चाकूबाजी, एक युवक की मौत, एक गंभीर,पुरानी रंजिश में बदले की आशंका, चार आरोपी हिरासत मे

धमतरी – जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र अंतर्गत मुजगहन के सहाड़ा चौक के पास बीती रात सनसनीखेज वारदात हुई। दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि हमले में गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को तुरंत जिला अस्पताल धमतरी ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दीपांशु साहू की मौत हो गई। वहीं उसका साथी विकास साहू घायल है और उसका उपचार जारी है।
इस वारदात के पीछे पुरानी रंजिश और बदले की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार कुछ समय पहले मुजगहन बाईपास के पास तालाब से अमित गोस्वामी नामक युवक का शव बरामद हुआ था।
उस मामले में घूरकर देखने को लेकर हुए विवाद में पत्थर से हमला कर अमित की हत्या करने का आरोप दीपांशु साहू और विकास साहू पर लगा था। दोनों आरोपी न्यायालय से जमानत पर बाहर थे।
अब दीपांशु और विकास पर हुए इस चाकू हमले को उसी पुराने मामले से जोड़कर देखा जा रहा है। प्रारंभिक चर्चा में अमित गोस्वामी के दोस्तों द्वारा बदला लेने की बात सामने आ रही है।
इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी का माहौल है। पहले हत्याकांड में आरोपी रहे युवक पर जानलेवा हमला और उसकी मौत ने मामले को और गंभीर बना दिया है.
फिलहाल हमलावरों की पहचान, हमले की वास्तविक वजह और पुराने हत्याकांड से इसके संबंध को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। बताया जा रहा है कि हत्या के चार आरोपियों को हिरासत मे लेकर पूछताछ की जा रही है.पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!