Uncategorized

देवउठनी एकादशी एवं तुलसी विवाह पर भाजपा जिला कोषाध्यक्ष चेतन हिन्दूजा ने दी क्षेत्रवासियों को बधाई

देवउठनी एकादशी एवं तुलसी विवाह के पावन पर्व पर भाजपा जिला कोषाध्यक्ष चेतन हिन्दूजा ने समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।
चेतन हिन्दूजा ने कहा कि देवउठनी एकादशी सनातन धर्म का महत्वपूर्ण पर्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान श्रीहरि विष्णु चार माह की योगनिद्रा के बाद जागृत होते हैं और इसी के साथ चातुर्मास का समापन तथा मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है। इस अवसर पर माता तुलसी और भगवान शालिग्राम का विवाह पूरे विधि-विधान एवं श्रद्धा के साथ संपन्न कराया जाता है।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में देवउठनी एकादशी का विशेष महत्व है, इसे कई क्षेत्रों में छोटी दिवाली के रूप में भी मनाया जाता है। घरों में दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा-अर्चना की जाती है तथा पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पर्व की खुशियां मनाई जाती हैं। यह त्योहार हमारी सनातन संस्कृति, धार्मिक आस्था और पारंपरिक विरासत का प्रतीक है।
उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों के सुखमय जीवन की कामना करते हुए कहा कि भगवान श्रीहरि विष्णु एवं माता तुलसी का आशीर्वाद सभी परिवारों पर बना रहे और समाज में प्रेम, सद्भाव एवं समरसता का वातावरण कायम रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!