Uncategorized
अन्नदाता किसानों को राहत प्रदान करने उठाया जाए हर संभव कदम-: विजय मोटवानी

धमतरी- बंगाल की खाड़ी में उठे तूफान अकवान के कारण बीते रात से रुक रुक कर होने वाली वर्षा के कारण खेतों में धान की खड़ी एवं काटाई करके रखी हुई फसल से किसानों के माथे पर चिंता की लकीर से सिकन स्पष्ट दिखाई देने लगी है जिस पर नगर निगम के तेज तर्रार पार्षद विजय मोटवानी ने चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन से पत्राचार करते हुए कहा है कि दीपावली से पहले ही आए तूफान के कारण किसान के ऊपर आफत की बारिश की मार पड़ गई थी उसके बाद फिर से तूफान से हो रही बारिश विपत्ति तथा परेशानी का सबब बन गया है इसके लिए अति शीघ्र कदम उठाते हुए फसल बीमा योजना में वास्तविक क्षतिपूर्ति का आंकलन करते हुए देश के अन्नदाता किसानों को राहत प्रदान किया जाए।

