अज्ञात शव की पहचान के लिए धमतरी पुलिस की आमजन से अपील
थाना दुगली क्षेत्र के ग्राम भंडारवाड़ी के जंगल में मिला था 40-45 वर्षीय अज्ञात पुरुष का शव

पहचान सुनिश्चित करने पुलिस ने जारी किया हुलिया एवं पहनावे का विवरण
धमतरी पुलिस द्वारा आम नागरिकों से एक अज्ञात पुरुष के शव की पहचान सुनिश्चित करने में सहयोग की अपील की गई है। 16 अप्रैल को जिला धमतरी के थाना दुगली अंतर्गत ग्राम भंडारवाड़ी के जंगल स्थित सागौन प्लाट में एक अज्ञात पुरुष का शव बरामद हुआ था। मृतक की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष के बीच अनुमानित है। काफी प्रयासों के बावजूद अब तक उसकी पहचान सुनिश्चित नहीं हो सकी है।
*मृतक का हुलिया एवं पहनावा निम्नानुसार है :*
– उम्र: लगभग 40 से 45 वर्ष।
– कद: लगभग 5 फीट 3 इंच।
– शारीरिक बनावट: दुबला-पतला शरीर।
– रंग: सांवला।
– चेहरा: लंबा, दांत बाहर की ओर दिखाई देते हैं।
– बाल: अधपके बाल।
– पहनावा: काला-सफेद लाइनिंग वाली शर्ट एवं काले रंग का चड्ढी।
धमतरी पुलिस आम नागरिकों, आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के निवासियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों से अपील करती है कि जारी किए गए फोटो, हुलिए एवं पहनावे के विवरण को ध्यानपूर्वक देखें तथा अपने परिचितों, रिश्तेदारों एवं संबंधित क्षेत्रों के लोगों तक इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करें।
संभव है कि यह व्यक्ति किसी परिवार का सदस्य, पिता, भाई अथवा रिश्तेदार हो और उसके परिजन उसकी तलाश कर रहे हों। आपकी छोटी-सी जानकारी किसी परिवार को उनके बिछड़े हुए सदस्य के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने में मददगार साबित हो सकती है।
यदि किसी व्यक्ति को मृतक के संबंध में कोई जानकारी हो अथवा वह उसकी पहचान कर सकता हो, तो तत्काल निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क कर पुलिस को सूचित करें।
*संपर्क सूत्र :*
– थाना प्रभारी, दुगली – 94791-91327
– पुलिस कंट्रोल रूम, धमतरी मो.नं.-
– 9479192299
– फोन नं. -07722-231344
धमतरी पुलिस की अपील: इस सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक साझा करें, ताकि अज्ञात मृतक की पहचान सुनिश्चित कर उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके।
