Uncategorized

देवउठनी एकादशी एवं तुलसी विवाह के पावन पर्व पर महापौर रामू रोहरा ने नगरवासियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

भगवान विष्णु और माता तुलसी की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति एवं खुशहाली का हो आगमन – महापौर रामू रोहरा

धमतरी- देवउठनी एकादशी एवं तुलसी विवाह के पावन अवसर पर नगर निगम धमतरी के महापौर रामू रोहरा ने समस्त नगरवासियों एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
महापौर श्री रोहरा ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि देवउठनी एकादशी सनातन धर्म की आस्था, श्रद्धा और आध्यात्मिक चेतना से जुड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु चार माह की योगनिद्रा से जागृत होते हैं और इसी के साथ मांगलिक कार्यों का शुभारंभ होता है। तुलसी विवाह का पर्व भगवान विष्णु एवं माता तुलसी के पवित्र मिलन का प्रतीक है, जो हमें धार्मिक परंपराओं, संस्कारों और पारिवारिक मूल्यों के प्रति अपनी आस्था को मजबूत करने का संदेश देता है।
उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति के प्रत्येक पर्व में सामाजिक समरसता, प्रेम, सद्भाव और एकता का भाव समाहित है। ऐसे पर्व हमारी समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखते हैं और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं।
महापौर ने भगवान श्रीहरि विष्णु एवं माता तुलसी से प्रार्थना करते हुए कहा कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, आरोग्य और खुशहाली लेकर आए। धमतरी नगर सहित पूरा प्रदेश सुख, शांति, उन्नति और समृद्धि के पथ पर निरंतर आगे बढ़े।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!