Uncategorized

जिला स्तरीय 6 दिवसीय मितानिन प्रशिक्षक प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुईं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू

धमतरी- अर्जुनी स्थित आनंद उत्सव भवन में आयोजित जिला स्तरीय छह दिवसीय मितानिन प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण शिविर के समापन दिवस पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू विशेष रूप से शामिल हुईं।
इस अवसर पर उन्होंने प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित सभी मितानिन प्रशिक्षकों से आत्मीय मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किए तथा छह दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न विषयों पर प्राप्त जानकारी, अनुभवों एवं गतिविधियों के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की।उन्होंने कहा कि मितानिन बहनें ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता के प्रसार और आमजन तक स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता, टीकाकरण तथा विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने में उनका योगदान अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर मितानिन प्रशिक्षकों के ज्ञान, कौशल एवं कार्यक्षमता को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रशिक्षण के माध्यम से प्राप्त जानकारी को शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की मितानिनों के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाकर जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।
श्रीमती साहू जी ने सभी प्रशिक्षकों को उनके सेवाभावी कार्यों के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए इसी समर्पण, निष्ठा एवं सेवाभाव के साथ निरंतर कार्य करते रहें। इस अवसर पर उपस्थित जिला के 82 मितानिन प्रशिक्षकों के उज्ज्वल भविष्य एवं उनके सेवा कार्यों की सफलता की कामना की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!