Uncategorized

भाजपा-कांग्रेस के दावेदारो में मच रही खलबली

विधानसभा चुनाव प्रत्याशी चयन अंतिम दौर पर, किसको मिलेगी टिकट, जल्द होगा फैसला

धमतरी। धमतरी जिले में विधानसभा चुनाव को लेकर दावेदारो में इन दिनों काफी खलबली मची हुई है। विधानसभा चुनाव प्रत्याशी चयन को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनो ही पार्टी में बैठको का दौर चल रहा है। जल्द ही किसको टिकट मिलेगी यह फैसला हो जाएगा एैसा माना जा रहा है। जिले के कुरुद विधानसभा क्षेत्र में जहां भाजपा से ज्यादातर लोगो की जुबान पर एक ही नाम वर्तमान विधायक अजय चन्द्राकर का लिया जा रहा है। वहीं कांग्रेस से कई नामों की चर्चा हो रही है जिनमें भरत नाहर, तारिणी चन्द्राकर, तपन चन्द्राकर, शारदा साहू नीलम चन्द्रकार, लक्ष्मीकांत हेमंत साहू के नाम सामने आ रहे है। वहीं सिहावा विधानसभा की बात करे तो भाजपा ने अपना प्रत्याशी श्रवण मरकाम को घोषित कर दिया है। कांग्रेस ने अभी तक प्रत्याशी की घोषणा नही की है। हालांकि वर्तमान विधायक डा. लक्ष्मी ध्रुव के अलावा कांग्रेस के कई और भी दावेदार अपनी अपनी स्तर पर दावेदारी कर रहे है। धमतरी विधानसभा हमेशा ही सुर्खियों में रहा है। इन दिनों धमतरी विधानसभा से दावेदारी करने वाले दोनो ही पार्टी के नेताओं में टिकट को लेकर काफी खलबली मची हुई है। दोनो ही पार्टी के कई दावेदार तो अपनी टिकट पक्की मानकर तैयारियों में जुट चुके है। जो चर्चा का विषय बना हुआ है। वर्तमान स्थिति की बात करे तो मौजूदा विधायक श्रीमती रंजना डीपेन्द्र साहू भाजपा से है और भाजपा में वर्तमान विधायक के अलावा जिन दावेदारों की चर्चा आमजनो ंके बीच में हो रही उसमें प्रमुख रुप से पूर्व विधायक इंदर चोपड़ा, समाजसेवी राजेश शर्मा, भाजपा प्रदेश मंत्री रामू रोहरा, शशि पवार शामिल है। वहीं कांग्रेस की बात करे तो पूर्व विधायक गुरुमुख सिंह होरा पंकज महावर, महापौर विजय देवांगन, आनंद पवार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद लोहाना, दुग्ध महासंघ अध्यक्ष विपिन साहू, जिपं उपाध्यक्ष नीशु चन्द्राकर, जिप सदस्य कविता योगेश बाबर , मंडी अध्यक्ष ओंकार साहू, जनपद अध्यक्ष मनीषा साहू इन नामों की चर्चा जोर शोर हो रही है। हालांकि भाजपा और कांग्रेस दोनो में ही विधानसभा चुनाव में कई नेताओं की दावेदारी दिख रही है। अब यह तो समय ही बतायेगा कि दोनो ही पार्टी से किन-किन नेताओं पर पार्टी हाईकमान दांव लगाती है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!