Uncategorized

दुष्कर्म के अज्ञात आरोपी को चौकी करेलीबड़ी पुलिस ने सूझबूझ से 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

धमतरी। प्रार्थिया द्वारा चौकी आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 27 जनवरी की दोपहर को प्रार्थिया अपने जीजा एंव उसके भाई के साथ पेट में दर्द होने के कारण कुरूद जा रही थी कि रास्ते में पेट में दर्द होने पर पीडि़ता अपने जीजा से गाड़ी रूकवाकर शौच करने के लिए नदी के किनारे गई थी शौच कर रही थी उसी दौरान नदी किनारे झाडी तरफ से एक अज्ञात व्यक्ति आकर जबरदस्ती महिला के साथ दुष्कर्म करने लगा पीडिता द्वारा शोर गुल कर चिल्लाने पर अज्ञात आरोपी अपने मोटरसाइकिल लेकर घटनास्थल से भाग गया। पीडि़ता के लिखित आवेदन पर चौकी करेलीबडी में धारा 376 भादवि.अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान जरिये मुखबीर की सूचना पर संदेही लिलेश कुमार साहू पिता स्व0 मनोज कुमार साहू 30 वर्ष निवासी सिंधौरी को हिरासत में लेकर कडाई से एंव हिकमत अमली से पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किये। संपूर्ण कार्यवाही में चौकी करेलीबडी के उनि0 अजय सिंह, प्रआर0 शिवशंकर ठाकुर, हेमन्त उइके, मेघराज निषाद, गुलशन कुमार ध्रुव, इंद्र कुमार ध्रुव, यशवंत लहरी, खोमेश्वर वैष्णव, सुखराम कुजांम, का योगदान रहा ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!