मध्यप्रदेश

एशियन गेम्स के लिए भारतीय कराते टीम का चयन ट्रायल में मप्र के खिलाड़ी दिखाएंगे जलवा

भोपाल। चीन के हांगजाऊ में सितंबर में आयोजित होने वाले एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम का चयन ट्रायल नई दिल्ली में 19 व 20 जून को आयोजित होने जा रहा है। इसमें मप्र के खिलाड़ी भी अपना कौशल दिखाने जा रहे है। एशियन गेम्स में कुल 12 इवेंट के लिए भारतीय टीम का चयन किया जाएगा।

कराते एसोसिएशन ऑफ इंडिया (काई) से संबद्धता प्राप्त संस्था एमेच्योर कराते एसोसिएशन मध्य प्रदेश के अध्यक्ष विश्वामित्र अवॉर्डी शिहान जयदेव शर्मा ने बताया कि 23 सितंबर से आठ अक्टूबर 2023 तक हांगजाऊ चीन में एशियन गेम्स आयोजित हो रहे है। इसके लिए भारतीय कराते टीम (पुरुष/महिला) की चयन प्रक्रिया इंदिरा गांधी स्टेडियम नई दिल्ली में 19 सक 20 जून तक भारतीय खेल प्राधिकरण ( साई ) के द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

एमेच्योर कराते एसोसिएशन मप्र के 13 खिलाड़ी

इस प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रदेश का 15 सदस्यीय (महिला/ पुरुष) दल कोचेस के साथ नई दिल्ली के लिए रवाना होगा।
यह खिलाड़ी ले रहे है: भाग माजिद खान, चिराग पंवार, अरबाज खान, अजहरुद्दीन, ऋतिक बांके, ऋषभ तोमर, हर्ष चौहान, अनुज सिंह सिंह सिकरवार, रीना गुर्जर , ईशा मालवीय, गार्गी सिंह परिहार , स्मिता भानु, निधि त्रिपाठी, सेंसेई पलाश समाधियां (कोच) और शिहान जयदेव शर्मा (हेड कोच) के रूप में भाग लेने जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!