मध्यप्रदेश

School Reopen:1 जुलाई से खुलेंगे 5वीं तक के स्कूल, छठवीं से 12वीं की कक्षा 20 जून से

Bhopal: मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी के चलते कक्षा पहली से पाचवीं तक के स्कूल 1 जुलाई से खुलेंगे। वहीं, छठवीं से 12वीं तक की कक्षाएं 20 जून से 30 जून तक मॉर्निंग शिफ्ट में लगेंगे। मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने रविवार सुबह यह निर्देश दिए।

ग्रीष्म कालीन अवकाश बढ़े

स्कूल शिक्षा मंत्री ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि भीषण गर्मी और तापमान में वृद्धि से विद्यार्थियों के स्वास्थ्य में प्रतिकूल प्रभाव को द्ष्टिगत रखते हुए ग्रीषम अवकाश को बढ़ाने का निर्णय लिया है।

स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने रविवार सुबह यह निर्देश दिए। कक्षा 1 से 5 तक के प्राथमिक विद्यालय 1 जुलाई 2023 को खुलेंगे और 6 से 12वीं तक के विद्यालयों में कक्षाएं 20 जून से 30 जून तक सुबह की पॉली ( मॉर्निंग शिफ्ट ) में संचालित होंगी। कक्षा पांचवी की परीक्षाएं निर्धारित समय सारणी के अनुसार होंगी। 1 जुलाई 2023 से सभी विद्यालय नियमित समय सारणी के अनुसार संचालित होंगे।

गर्मी के कहर को देखते हुए मंत्री ने ग्रीष्मकालीन अवकाश बढ़ाने के निर्देश दिए हैं, मंत्री ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। गौरतलब है कि प्रदेश कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा हैं, लोग दिन में घर से निकलने के लिए बच रहे हैं, कई जिलों में ये सामान्य से 2-3 डिग्री ज्यादा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!