मध्यप्रदेश

सूरत एक्सप्रेस में महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर चलती ट्रेन से फेंका

ग्वालियर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक चलती ट्रेन में महिला के साथ छेड़छाड़ करने और जबरन उसकी फ़ोटो और वीडियो बनाया जा रहा था। , जब इसका विरोध किया तो महिला और उसके साथी को बदमाशों ने ट्रेन से नीचे फेंक दिया. पुलिस ने महिला और उसके रिश्तेदार को बिलौआ के जंगलों में से रेस्क्यू कर लिया. रेस्क्यू करते समय दोनों बेहोश थे. अब जिला अस्पताल में उनका इलाज जारी है.

यह घटना बीती रात की है और सूरत एक्सप्रेस में घटित हुई। घायल महिला और युवक ने बताया कि वे लोग झारखंड के रहने वाले हैं। महिला की उम्र 40 और युवक की 22 वर्ष है। दोनों आपस में रिश्तेदार हैं। यह ट्रेन मुजफ्फरपुर से गुजरात जा रही थी। इसमें यह लोग सवार थे। घायल युवती के अनुसार वह लखनऊ से ट्रेन में सवार हुए थे। रात होने पर तीन लड़के उसे छेड़ने लगे और वीडियो बनाने और फोटो खींचने लगे। इसको लेकर उन्होंने रोका तो वे अन्य हरकतें करने लगे। इसके बाद वे लोग मारपीट पर आमादा हो गए और अंततः उन्हें चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया।

एसपी राजेंश सिंह चंदेल ने बताया कि पुलिस को एक युवक और युवती के बिलौआ के समीप रेलवे ट्रैक के किनारे पड़े होने सूचना मिली तो फोर्स वहां पहुंचा और दोनो घायलों को लेकर हॉस्पिटल ले जाकर भर्ती कराया। पूछताछ में उन्होंने यह घटना बताई। एसपी का कहना है कि इस मामले में तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। इसके लिए विशेष टीम बनाकर भेजी गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!