Uncategorized

अंतर महाविद्यालयीन कराते स्पर्धा में छात्राओं ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

धमतरी। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय द्वारा अंतर महाविद्यालयीन कराते स्पर्धा का आयोजन शासकीय कन्या कालेज में हुआ। अंतर महाविद्यालयीन कराते स्पर्धा में महिला वर्ग में 50 किग्रा में श्रद्धा भागड़कर प्रथम, धमतरी की हर्षिता सोनकर द्वितीय रही। 68 किग्राम में रायपुर की काजल कुर्रे प्रथम रही। 55 कि, ग्राम में अभनपुर की पूजा साहू प्रथम व रायपुर की अंजली निषाद ने द्वितीय स्थान अर्जित की। महिला कांता में धमतरी की रिया फूटान प्रथम रही। इसी तरह पुरुष वर्ग रायपुर के विवेक कुमार प्रथम एवं राजिम के सूरज धृतलहरे द्वितीय स्थान पर रहे। 60 कि ग्रा. में रायपुर के भुनेश्वर साहू प्रथम व सूरज धृतलहरे ने द्वितीय स्थान अर्जित की। 67 किग्रा. में रायपुर के शुभम देवांगन प्रथम एवं भुनेश्वर वर्मा ने द्वितीय स्थान अर्जित की। 75 किग्रा. में महासमुंद के लालू सोनवानी प्रथम एवं अभनपुर के रविकुमार द्वितीय स्थान पर रहे। चयनित खिलाड़ी चंडीगढ़ में अपना जौहर दिखाऐंगें। स्पर्धा का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष शशि पवार ने किया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि कराते आत्मरक्षा के लिए बेहतर विद्या है। यह खेल प्राचीन समय से गुरु परंपरा में आत्मरक्षा के रुप में शामिल करते हुए अन्याय के खिलाफ लडऩे के लिए युवाओं को प्रोत्साहित की जाती थी। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरविंदर मुंडी ने कहा कि ऐसे अनूठे आयोजन सराहनीय है। क्योकि इस खेल को देख बाकी छात्राओं को भी प्रेरणा मिलेगा। और वे भी आत्मरक्षा के लिए कराते के प्रति सजग होगें। जिला उपाध्यक्ष कविन्द्र जैन ने विशिष्ट अतिथि के आंसदी में कहा कि मानसिक विकास एवं स्पूर्ति के लिए खेल हमारे जीवन का हिस्सा है। जिला मंत्री बिथिका विशवास भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष विजय साहू ने भी अपने विचार रखे। पश्चात 21 कालेजो से पहुंचे 46 महिला एवं पुरुष खिलाडिय़ों ने कराते में खूब पैतरेबाजी दिखाये। इस अवसर पर सेवानिवृत्त क्रीडा अधिकारी एआर थिटे, प्राचार्य डीआर चौधरी, डा. रोहणी मरकाम, डा. जेएल पाटले, विकास साहू, शिवकुमार पांडेय, विरेन्द्र जांगड़े, विजय शर्मा, डा. हाजरा, चयनकर्ता नीरज शुक्ला, विनोद उपाध्याय, अशोक सिन्हा, चंद्रशेखर बांधे सहित बड़ी संख्या में कालेज स्तर के खिलाड़ी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!