Uncategorized

भारत जोड़ो न्याय यात्रा में अहम भूमिका निभा रहे एनएसयूआई कार्यकर्ता

कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा वर्तमान में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से गुजर रही है , जिसमें शामिल होने पहुंचे एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन और उनके साथी इस यात्रा में कई महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.राजा देवांगन ने बताया कि राहुल गांधी की ये न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ पहुंचने के पश्चात से एनएसयूआई की पूरी टीम यात्रा के साथ-साथ ही चल रही है और वालिंटियर के रुप में अपनी सेवा प्रदान कर रही है.देवांगन ने आगे बताया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा हर भारतीय के लिए आर्थिक, सामाजिक तथा राजनीतिक न्याय के लिए जननेता राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाले जाने वाला यह एक क्रांतिकारी अभियान है, राहुल गांधी रोजाना छात्रों के लिए अच्छी व सस्ती शिक्षा ,युवाओं के लिए बेहतर अवसर, महिलाओं को सशक्त बनाने, मजदूरों और किसानों के लिए, दलित, आदिवासियों तथा पिछड़े समुदायों और कई अनेक वंचित वर्गों एवं समूहों को समान अधिकार दिलाने और उनकी आवाज बुलंद करने का काम कर रहे हैं।छत्तीसगढ़ में रायगढ़ जिले से शुरु हुई ये न्याय यात्रा स सक्ति, कोरबा और सूरजपुर होते हुए वर्तमान में अंबिकापुर पहुंची है।
राजा देवांगन के साथ पारसमणि साहू, नोमेश सिन्हा, तेजप्रताप साहू, ओमप्रकाश मानिकपुरी, जय श्रीवास्तव, अरविन्द यादव, सुदीप सिन्हा, पूरन सोनी, धर्मेंद पटेल, देवेंद्र सिन्हा, दीपक बांधे, केशव, तेजराम , रसीद सिन्हा, शैलेश मंडावी, सुनील भी यात्रा में अपना योगदान दें रहे हैं.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!