Uncategorized

महापौर विजय देवांगन की उपस्थिति मे वार्ड के वरिष्ठ जनों द्वारा नयापारा वार्ड में रंगमंच-चबुतरा निर्माण कार्य का किया गया भूमिपूजन

महापौर विजय देवांगन की उपस्थिति मे वार्ड के वरिष्ठ जनों

धमतरी- नयापारा वार्ड में शीतला मंदिर के पास रंगमंच-चबूतरा निर्माण कार्यों का भूमि पूजन महापौर विजय देवांगन,एमआईसी सदस्य राजेश ठाकुर,कमलेश सोनकर,वार्ड पार्षद पूर्णिमा गजानंद रजक,पार्षद श्यामा साहू,पूर्व न.पा.उपाध्यक्ष चित्ररेखा निर्मलकर एवं वार्ड वासियों द्वारा किया गया.रंगमंच चबुतरा निर्माण की भूमि पूजन होने पर वार्ड वासियों ने महापौर विजय देवांगन,वार्ड पार्षद पूर्णिमा गजानंद रजक सहित पूरे नगर निगम का धन्यवाद कर आभार व्यक्त किया. इस अवसर पर महापौर विजय देवांगन ने कहा कि पार्षद एवं वार्डवासियों की मांग पर रंगमंच चबूतरा का निर्माण किया जा रहा है। श्रमिक बाहुल्य क्षेत्र में रंग मंच बन जाने से सांस्कृतिक,धार्मिक,समाजिक आयोजनो के साथ अन्य आयोजनों के लिए वार्ड में ही एक उचित स्थल मिल जायेगा, महापौर ने आगे कहा मंशानुरूप शहर में विकास कार्य कराए जा रहे है और आगे भी वार्डो मे सभी विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए योजनाबद्ध तरीके से कराया जाएगा।इस दौरान सीमा चौबे,सरोज देवांगन,संतोष दुबे,पिंटू ध्रुवंशी, दिलीप निषाद,कृष्णा,नोहर,छोटू, नरेंद्र,वरुण,जीवन यादव,संतोष निषाद,राकेश,मुकेश,पुनालाल देवांगन,लक्ष्मी साहू,कुल्लू बाई यादव,सुखिया बाई रजक,कचरा बाई साहू,सुखिया बाई,गणेशी यादव,दीपा महार,गोमती रजक, सोफिया,इंजि.नमिता नागवंशी सहित वार्डवासीअधिक संख्या में उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!