Uncategorized

एस एस फाउंडेशन द्वारा नारी शक्ति रत्न सम्मान समारोह में ज्योति पारख का हुआ सम्मान

भिलाई छत्तीसगढ़ में एस एस फाउंडेशन द्वारा नारी शक्ति रत्न सम्मान समारोह 2024 का आयोजन किया गया। जिसमें पूरे छत्तीसगढ़ से महिलाओं को उसके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. श्रुतिका देवेंद्र यादव एवं अतिथि के रूप में शिल्पा साहू (डी.एस.पी.) , सुचित्रा सोनी (सी. पी. ज्वेलर्स ), नोमिन साहू (पार्षद , सेक्टर -2) और प्रशांत नीरज ठाकुर (सांस्कृतिक प्रकोष्ठ) की उपस्तिथि हुए थे। मुख्य अतिथि एवं अतिथियो ने सभी महिलाओ को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सराहना दी गई। और सभी को आगे बढ़ने के लिए टिप्स भी दिए। इस कार्यक्रम के आयोजक शिखा साहू का मुख्य उद्देश्य है कि छत्तीसगढ़ में प्रतिभाओ की कमी नही है सभी में कुछ ना कुछ हुनर होता है अपने इस हुनर के कारण ही आज वो समाज में जाने जाते है इस आयोजन के माध्यम से उन सभी महिलाओ को प्रोत्साहित किया जाता है। इन महिलाओ को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए अमित पार्क इंटरनेशनल भिलाई में एक गरिमामय कार्यक्रम में सम्मानित किया गया :- ज्योति पारख (भखारा धमतरी), ममता मोटवानी, जागृति गोठी ,डॉ. मोनिका साहू, पिया भौमिक, दीपाली मिश्रा, चित्रेखा साहू, निर्मला मजूमदार, रीता मंडल, किरण राठौर, ममता सेन, रश्मि, शीतल समू , सुशीला, निशा साह, सुचित्रा सोनी। ज्योति पारख को शाल श्रीफल प्रतीक चिन्ह से सम्मानित कर उनके कार्यों को सविस्तार सदन में रखा गया ।जहां सभी ने उनके कार्यों की तालियों से अनुमोदना की गई।श्रीमती ज्योति ने अपने कार्यों के पीछे बड़े बुजुर्गों,परिवार जनों की प्रेरणा को आधार बताया।सभी के मार्गदर्शन से उन्हें ऐसे कार्य करते रहने की प्रेरणा मिलती है।आयोजकों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये अपनी समूह के सभी सदस्यों जागेश्वरी मेश्राम, सोमा साहू, झिलमिल बेनर्जी, रानू यादव, रजनी कौर, संगीता इन सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!