Uncategorized

उपमुख्यमंत्री अरुण साव के समक्ष किसान नेता दिग्विजय सिंह कृदत्त के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व, देश सेवा एवं राज्य की विष्णुदेव साय सरकार के सराहनीय कार्यो से प्रभावित होकर किया भाजपा प्रवेश - दिग्विजय सिंह कृदत्त

धमतरी। सिहावा चौक के पास स्थित जैन स्थानक भवन में 10 अप्रैल को विशाल युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया था। उक्त कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव व भाजपा प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा विशेष रुप से उपस्थित रहे। इस दौरान युवा किसान नेता दिग्विजय सिंह कृदत्त के हाल ही में भाजपा प्रवेश कर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान श्री कृदत्त के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रवेश किया। जिनमें सुशांत कानपिल्लेवार, विजय निषाद, इंदर सिंग मंडावी, देमन राम मंडावी, रमेश नेताम, हरख मरकाम, रतिराम मंडावी, महेश कुमार नेताम, धर्मेन्द्र निषाद, पंडो राम मंडावी, नंदकुमार, करण कुमार मंडावी, मुनेश वट्टी, योगेश साहू, कमलेश कुरेटी, नरेन्द्र झुर्री सहित रुद्री, चिखली, अकलाडोंगरी, कोलियारी सहित शहर के युवा शामिल हुए।

इस दौरान श्री कृदत्त ने कहा कि भाजपा के जनकल्याण, रीति नीति, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व व देश सेवा एवं राज्य की विष्णुदेव साय सरकार के सराहनीय कार्यो से प्रभावित होकर भाजपा में दामन थामा है। भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो देश व धर्म की रक्षा कर सकती है। अपने युवा समर्थको व साथियों के साथ भाजपा की मजबूती के लिए कार्य करेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!