Uncategorized

महावीर इंटरनेशनल शाखा द्वारा नि:शुल्क विशेष थेरेपी शिविर 16 को

लाइफ स्टाइल टिप्स व नाभि सेटिंग खुद कैसे करें दी जाएगी जानकारी, अन्य रोगो का भी किया जायेगा उपचार

धमतरी. महावीर इंटरनेशनल धमतरी शाखा द्वारा नि:शुल्क विशेष थेरेपी शिविर 16 जून रविवार को जैन स्थानक भवन सिहावा चौक नूतन स्कूल के पास सुबह 9 नौ बजे से सायं 6 बजे तक लगाया जाएगा। जिसमें 10.30 बजे लाइफ स्टाइल टिप्स लेक्चर व नाभि सेटिंग खुद ही अपने आप की कैसे करें सिखाया जायेगा। बाकी समय इलाज किया व सिखाया जायेगा। इस पर जानकारी दी जाएगी। ज्ञात हो कि शिविर में अल्टरनेटिव मेडिसिन थेरेपी, दर्द निवारक, विशेष थेरेपी, बिना दवा एक्युप्रेशर, नाभि सेटिंग खुद से अपनी, न्यूरोथेरेपी, मैगनेटिक,सुजोक, कपिंग, आइल कपिंग, योग, रेकी, फूड न्यूट्रीशन,कान, मुद्रा, अमेरिकन विटामिन थेरेपी, साइनस आक्सीजन ब्लड सर्कुलेशन थेरेपी,भोजन, खाने, पीने, सोने, उठने ,चलने, गाड़ी चलाने, बैठने, ब्लड टेस्ट रिपोर्ट आदि लाइफ स्टाइल ,दुनिया में पहली बार कुछ टिप्स, जिससे किडनी, लीवर, हार्ट, फेफड़े, कमर दर्द, माईग्रेन, सिर, पेट , गैस एसीडिटी वायु, गर्दन कंधे साइनस, चक्कर,पीठ,साईटिका, घुटने पैरों,पीडली ,ऐढी दर्द आदि समस्त रोगो खुद से कैसे ठीक करें, इसकी जानकारी दी जाएगी। विशेष बाडी अलाइनमेंट नाभि सेटिंग, बचाव ईलाज से बढ़कर है जिसमें खुद की गलतियो कैसे रोकें बताया जायेगा। प्रश्नो के जवाब भी दिये जाएंगे। अभी तक 80 से अधिक साधु – साध्वियों का ईलाज बिना दवाई से किया जा चुका है। रजिस्ट्रेशन हेतु धीरेंद्र नाहर 9827970700, विनोद जैन 9827154698 से सम्पर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!