Uncategorized

अर्जुन लखवानी बने छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के उपाध्यक्ष

धमतरी। छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के प्रदेश अध्यक्ष महेश दरयानी ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए समाज के प्रमुख लोगों की नियुक्ति की है। जिसमें धमतरी के महेश रोहरा को प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष बनाया गया है। कार्यकारिणी में धमतरी के अनेक लोगों को शामिल किया गया है। जिसमें उपाध्यक्ष अर्जुनदास लखवानी, रामू वाधवानी, प्रदेश सचिव प्रकाश (पप्पू) वाधवानी, चेतन हिन्दूजा, अशोक चारवानी, राजकुमार चुगवानी, प्रदेश मंत्री सुरेश कलवानी, अर्जुन दास जसवानी, राजा वाधवानी, प्रकाश वाधवानी शामिल हैं। प्रदेश कार्यकारिणी में धमतरी को महत्वपूर्ण स्थान दिए जाने पर समाज के लोगों ने प्रदेश अध्यक्ष एवं सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी है। पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन लखवानी ने कहा कि मुझे उपाध्यक्ष पद के लायक समझा गया। मैं पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा से पद का निर्वाहन कर समाज की सेवा करूंगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!