Uncategorized

दो माह से वेतन नही मिलने से है नाराज निगम कर्मचारियों ने काली पट्टी लगाकर किया प्रदर्शन

धमतरी। नगरीय निकाय कर्मियों को विगत दो माह से वेतन नही मिलने से वे आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहे है। इसका खमियाजा उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना कर भुगतना पड़ रहा है। इससे गुस्साये निगम के प्रभावित कर्मचारियों ने छत्तीसगढ़ स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ के बैनर तले मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश उपाध्यक्ष मो. शेरखान ने बताया कि सभी कर्मचारी अपना कार्य बेहतर ढंग से करते आ रहे है। बावजूद शासन प्रशासन द्वारा आज तक वेतन भुगतान के लिए सुनिश्चित तिथि निर्धारित नहीं किया गया है। नगर निगम में कार्यरत नियमित करीब 210 एवं 154 प्लेसमेंट कर्मचारियों को विगत दो माह से वेतन नही मिला है। इससे उन्हें कई तरह के दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश आह्वन पर चरणबद्ध आंदोलन शुरु किया गया है। इसके तहत पहले दिन 18 जुलाई को प्रभावित कर्मचारियों ने काली पट्टी लगा प्रदर्शन किया। जो 19 जुलाई को भी जारी रहा। प्रदेश उपाध्यक्ष मो. शेरखान ने बताया कि संगठन द्वारा मांग को लेकर चरणबद्ध आंदोलन किया जा रहा है। इसके तहत 22 जुलाई को कलमबंद हड़ताल करेंगे। सुनवाई नहीं होने पर 29 जुलाई को जिला स्तरीय आंदोलन किया जाएगा। इसके बाद आगे प्रदेश संगठन के निर्देश के तहत आंदोलन होगा। इस अवसर पर निगम अध्यक्ष तरुण गजेन्द्र, उपध्यक्ष अविनाश मारोठे नमिता नागवंशी, सचिव मंगलूराम निर्मलकर, नरेन्द्र साहू, दिनेश शर्मा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!