Uncategorized

विष्णदेव साय सरकार जनता की उम्मीदों पर उतर रही खरा

गांव, गरीब, किसान सहित सभी वर्गो के हितों के लिए भाजपा सरकार ले रही फैसले

केन्द्र की मोदी व राज्य की साय सरकार डबल इंजन के रुप में विकास को दे रही गति
नगर पंचायत अध्यक्ष आराधना शुक्ला, उपाध्यक्ष अजय नाहटा व पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नागेन्द्र शुक्ला ने भाजपा सरकार की नीतियों को सराहा


नगरी । नगर पंचायत अध्यक्ष आराधना शुक्ला, उपाध्यक्ष अजय नाहटा व पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता नागेन्द्र शुक्ला ने केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार की नीतियों को सराहा है। उक्त नेताओं ने साय सरकार को सफल बताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रदेश की महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने एक- एक हजार रुपए दिया जा रहा है। इस बीच महतारी वंदन योजना बंद होने की अफवाह कांग्रेसियों द्वारा फैलाने का प्रयास किया गया। लेकिन अनवरत महिलाओं को योजना के तहत राशि दी जा रही है। प्रदेश में महतारी मंदिर योजना बंद नहीं होगी। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि झूठ और भ्रम फैलाने की राजनीति करती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा प्रदेश वासियों से किये गये वादो को पूरा किया जा रहा है। महतारी वंदन योजना महिलाओं के सशक्तिकरण का माध्यम है इससे महिलाएं आर्थिक रुप से सक्षम हो रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भाजपा सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभी गांरटी को पूरा कर रही है। 18 लाख पीएम आवास को मंजूरी दी गई है। इससे गरीबो के स्वयं का आवास का सपना जो कि भूपेश सरकार में पूरा नहीं हो पा रहा था अब पूरा होगा। वहीं किसानों को बकाया दो साल का बोनस प्रदान किया गया। इससे किसानो को आर्थिक लाभ हुआ। भाजपा के सत्ता में आते ही कानून व्यवस्था में सुधार हो रहा है। अवैध शराब, गांजा, नशेली गोलियों की बिक्री पर लगातार कार्रवाई हो रही है। जुआ, सट्टा जैसे अनैतिक कार्यो पर रोक लगाए जा रहे है। महिला सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। नगर पंचायत अध्यक्ष आराधना शुक्ला, उपाध्यक्ष अजय नाहटा व पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता नागेन्द्र शुक्ला ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी, जनता का विश्वास, कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत व प्रदेश नेतृत्व की कुशल रणनीति का परिणाम है कि छग में विधानसभा के बाद लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को प्रचंड़ बहुमत जनता ने दिया है। प्रदेश के विष्णुदेव साय सरकार जनता के उम्मीदों पर खरा उतर रही है। नित नये जनहित के फैसले लिये जा रहे है। जिससे विकास को गति मिल रही है। गांव, गरीब, किसान सहित सभी वर्गो के जीवन स्तर ऊंचा उठाने हेतु कार्य किये जा रहे है। केन्द्र की नरेन्द्र मोदी व राज्य की विष्णुदेव साय सरकार डबल इंजन के रुप में प्रदेश को तरक्की की राह पर आगे बढ़ा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!