Uncategorized

रानी अहिल्याबाई होलकर की 300 वी जयंती पर नगर पंचायत कुरूद ने किया महिला कमांडो व मितानिन बहनों का सम्मान

कुरूद की पहचान में महिलाओं की विशेष भूमिका है, रानी अहिल्याबाई महारानी होते हुए भी सेविका की तरह अपना सर्वस्व सनातन को समर्पित कर दिया- ज्योति चन्द्राकर

कुरुद नगर पंचायत परिषद ने मगंल भवन कुरूद में पूण्य श्लोक महारानी अहिल्या बाई होलकर जी की 300 वी जयंती पर महिलाओं का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें मुख्य अतिथि-ज्योति चन्द्राकर अध्यक्ष नगर पंचायत कुरुद, अध्यक्षता देवव्रत साहु उपाध्यक्ष नगर पंचायत कुरूद विशिष्ट अतिथि राजकुमारी दीवान पूर्व अध्यक्ष न प कुरुद, कृष्णकांत साहू भाजपा मंडल अध्यक्ष ,भानु चन्द्राकर विधायक प्रतिनिधि न प कुरुद, मनीष साहू वरिष्ठ पार्षद, सभापति-राजकुमारी ध्रुव, पार्षदगण कविता चन्द्राकर, रवि मानिकपुरी, उत्तम साहू, अर्जुन ध्रुव, पूर्व पार्षदगण सुनील चन्द्राकर, मूलचंद सिन्हा, रमेशर ध्रुव, तुमेश्वरी ध्रुव, भारती पंचायन, महिला मोर्चा के पदाधिकारियों ने भूमिका सिन्हा, सुरेखा चन्द्राकर, अनुराधा साहू, कमिथला साहु, ममता साहु, निशा वैष्णव, व्यापारी संघ के पदाधिकारियों में रवि चन्द्राकर, विकास चन्द्राकर के आतिथ्य में संपन्न हुआ.कुरूद में नशा मुक्ति अभियान के लिए बिड़ा उठाये सभी वार्डों के महिला कमांडो समितियों का सम्मान किया गया, साथ सभी वार्डों के मितानिन बहनो का भी सम्मान किया गया, कार्यक्रम को मुख्य अतिथि ज्योति चन्द्राकर सहित अध्यक्षता कर रहे देवव्रत साहू , विशिष्ट अतिथि राजकुमारी दिवान, कृष्णकांत साहू एवं भानु चन्द्राकर ने संबोधित किया, मंच का संचालन प्रभात बैस एवं आभार व्यक्त वरिष्ठ पार्षद मनीष साहू ने किया.नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर ने महिलाओं का सम्मान होना कुरूद का विशेष पहचान है, मोदी जी के गारंटी मे विष्णु के सुशासन और अजय के विकास रथ को निरंतर हर क्षेत्र हमारे नगर पंचायत कुरूद विकास के साथ साथ समाजिक विकास को निरंतर बढ़ाने का प्रयास कर रहे है, यह क्रम निरंतर जारी है.इस गरिमामयी कार्यक्रम मे कुरूद के गणमान्य नागरिकगण, आँगनबाड़ी कार्यकर्तागण, मितानिन बहनें, महिला कमांडो के कार्यकर्तागण, भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्तागण, व्यापारी संघ के पदाधिकारीगण, नगर पंचायत के अधिकारी कर्मचारीगण सम्मिलित हुए.

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!