Uncategorized

छग क्रान्ति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की प्रदेश स्तरीय बैठक में शामिल हुए जिले के पदाधिकारी

धमतरी। छत्तीसगढिय़ों के हित में आवाज बुलंद करने वाले गैर राजनीतिक संगठन व इनके राजनीतिक विंग जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की संयुक्त केन्द्रीय बैठक अम्लेश्वर रायपुर में सम्पन्न हुई। बैठक में धमतरी जिले व खड़ के पदाधिकारी भी सम्मिलित हुए। पार्टी के जिला अध्यक्ष निखिलेश देवान ने जानकारी देते हुए बताया कि केन्द्रीय बैठक में प्रदेश अध्यक्ष छग क्रान्ति सेना अजय यादव , प्रदेश संयोजक गिरधर साहू,अमित बघेल प्रदेशाध्यक्ष जोहर छत्तीसगढ पार्टी , भूषण साहू महामंत्री, अरुण गंधर्व प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सहित प्रदेश पदाधिकारी एवम छत्तीसगढिय़ा क्रान्ति सेना के पदाधिकारी मौजूदगी में संगठन विस्तार , पार्टी की मजबूती, आगामी चुनाव को लेकर अनेक निर्णय लिया गया छत्तीसगढ के विभिन्न हिस्सों से सेनानी सम्मिलित हुए। धमतरी जिले से रोशन साहू जिलाध्यक्ष धमतरी, अमित वर्मा जिला संयोजक, प्रेमू सिन्हा महामंत्री आदि सम्मिलित हुए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!