Uncategorized

सदर मार्ग में सुव्यवस्थित यातायात बनाने डीएसपी ने टीम के साथ किया पैदल पेट्रोलिंग

धमतरी। यातायात डीएसपी मणिशंकर चन्द्रा एवं हमराह यातायात स्टॉफ द्वारा शहर के सदर मार्ग में त्यौहार में यातायात का दबाव अत्यधिक होने से सुव्यवस्थित यातायात बनाने के लिए घड़ी चौक से रामबाग तक पैदल पेट्रोलिंग करते हुए यातायात व्यवस्थित किया गया। सामान रोड में निकालकर व्यवसाय करने वाले दुकानदारों को सामान अंदर कराया। पंडाल लगाकर दुकान बाहर नही लगाने बेतरतीब एवं नो पार्किंग में खड़े वाहनों को पार्किंग में वाहन खड़े करने समझाईश दी गई। आटों ई-रिक्शा चालको को रोड में वाहन खड़े कर सवारी उतारने चढ़ाने से मनाकर सदर मार्ग का सवारी होने पर सदर मार्ग में वाहन लाने व खाली सदर मार्ग में घुमने से समझाईश दी गई। इसी क्रम में बिना लायसेंस तीन सवारी, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, नो पार्किंग रॉग्न साईड, बिना बीमा कराये चालने वाले 45 वाहन चालकों पर कार्रवाई कर 18,500 रूपये समन शुल्क वसूल किया गया। यातायात पुलिस ने व्यापारियों से अपील की है कि दुकान के बाहर पड़ाल लगाकर सामान ना रखें ग्राहको के वाहन को व्यवस्थित रखने दुकान के बाहर तख्ती या बोर्ड लगाये। साथ ही आमजन, वाहन चालकों से भी अपील की गई है कि बिना लायसेंस, तीन सवारी, रांग साईड वाहन ना चलावें, यातायात नियमों का पालन कर यातायात पुलिस का सहयोग करें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!