Uncategorized

खिसोरा में हुए हत्या का चौकी करेली बड़ी,थाना मगरलोड व सायबर टीम द्वारा किया गया खुलासा

मृतक बड़ा भाई शादी की बात को लेकर था नाराज,दोनों भाईयों के बीच में हुई लड़ाई के दौरान आक्रोश में आकर छोटे भाई ने ने की थी हत्या

प्रार्थी यशपाल विश्वकर्मा पिता स्व.पदुमलाल विश्वकर्मा 45 वर्ष खिसोरा चौकी करेलीबडी थाना मगरलोड जिला धमतरी में 28 दिसंबर 2024 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि पुत्र सनत विश्वकर्मा को 27 दिसंबर 2024 के रात 9 बजे से दिनांक 28 के प्रातः 7 बजे के मध्य ग्राम खिसोरा बजरंग पाठ मैदान बबुल पेड़ के नीचे कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा जान से मारने की नियत से गला दबाकर चोट पहुंचाकर हत्या कर दिया है।प्रार्थी की रिपोर्ट पर तत्काल चौकी करेली बड़ी में धारा 103 बी०एन०एस० कायम कर विवेचना मे लिया गया। चौकी करेली बड़ी द्वारा अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रही थी इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली की मामले में संलिप्त आरोपी दीपा साहु मठ मैदान के पास घूम रहा है कि तस्दीक व आवश्यक कार्यवाही हेतु हमराह स्टॉफ के मौके पर पहुंचकर आरोपी को घेराबंदी कर हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ किया पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घटना दिनांक 27 को घर मे शादी की बात को लेकर वाद-विवाद कर घर से निकल गया था।जिसको मनाने के लिए गया था कि चलो भाई वो लड़की अच्छी नही है, उस लड़की से शादी नही करेंगे,और अच्छी लड़की देखेंगे बोलने पर मृतक अपने भाई को तुम उसको अच्छी नही है बोलते हो कहकर मृतक आक्रोश मे आकर आरोपी का गला दबा दिया था मृतक काफी शराब के नशे में था जिस पर से आरोपी अपने हाथ मे पहने चुड़ा से मृतक के चेहरे पर 2-3 बार वार किया जिससे मृतक जमीन पर गिर गया फिर आरोपी द्वारा मृतक के बैग में रखे मटमैला रंग का शर्ट को निकालकर मृतक के गले में कसकर दोनो तरफ से खिच दिया जिससे मृतक की मृत्यु हो गई बाद मे आरोपी मृतक को छोड़कर घर वापस आ गया, आरोपी मृतक सनद विश्वकर्मा की मृत्यु की घटना कारित करना स्वीकार करने पर गवाहों के समक्ष कथन लिया गया। अपने कथन के आधार पर आरोपी द्वारा घटना मे प्रयुक्त 1 नग लोहे का चुड़ा को घटना स्थान मंडी रोड जाने वाली रोड बगरन पाठ मैदान के पास छीन्द झाड़ के पास से निकालकर देने पर गवाहों के समक्ष जप्त किया गया।आरोपी का अपराध कृत्य अपराध धारा मे संलिप्त पाये जाने से आरोपी अनुराग विश्वकर्मा पिता यशपाल विश्वकर्मा 19 वर्ष खिसोरा चौकी करेलीबड़ी थाना मगरलोड जिला धमतरी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।संपूर्ण कार्यवाही मे पुलिस थाना मगरलोड, सायबर सेल धमतरी व चौकी करेलीबडी के समस्त स्टॉफ का योगदान रहा ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!