Uncategorized

बीसीएस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हुआ तनाव से मुक्ति एवं प्रसन्नता से शक्ति विषय पर व्याख्यान


धमतरी। बीसीएस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धमतरी में आई क्यू ए सी के तहत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार पाठक की अध्यक्षता एवं आई क्यू ए सी की समन्वयक डॉ. सरला द्विवेदी के मार्गदर्शन में मैनेजिंग स्ट्रेस बाय आर्ट ऑफ बीइंग हैप्पी पॉजिटिव विषय पर ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से जुड़े प्रो. ई व्ही. गिरीश, डायनेमिक ट्रेनर एंड काउंसलर मुंबई के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। प्रो. गिरीश लोगो को प्रेरित करने की अद्वितीय विधियों और क्षमता के लिए उद्योग जगत में मशहूर है। आप 29 सालों से प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से जुड़े हुए है। वर्तमान में आप रोट्रीयन है। आपने प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत आई एस आर ओ तारापुर, आईआईटी पटना एवं भारतीय सेना के अलावा अनेक संस्थानों में मोटिवेशनल ट्रेनिंग दी है। कार्यक्रम में प्रो. गिरीश ने खुशी और आनंद के मध्य के अंतर को बड़े ही सरल शब्दों में एक अच्छा उदाहरण देकर समझाया। आपने बताया कि हमारा मस्तिष्क जैसा हम सोचते है वैसा ही कार्य करता है। इसे आपने स्वप्न का उदाहरण देकर समझाया। आगे कहा कि हमें जो करना जरूरी है जैसे छात्र छात्राओं को पढऩा लिखना जरूरी है । वैसे ही अपने सभी कार्यों को खुश होकर और सकारात्मक सोच के साथ करना चाहिए। ताकि उसका परिणाम भी सकारात्मक आए। आपके उदबोधन के दौरान पूरे समय कार्यक्रम में आनंद और खुशी का माहौल रहा। आपने अपने उद्बोधन में सभी को प्रेरित किया। आगे कहा कि हमेशा हमें मुस्कुराते रहना चाहिए। प्रो. गिरीश के साथ कामिनी बहन भी प्रवक्ता के रूप में उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन आई क्यू ए सी समन्वयक डॉ. सरला द्विवेदी द्वारा किया गया। तथा आभार प्रदर्शन प्रो.निशा तिवारी द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!