Uncategorized

श्री पाश्र्वनाथ जिनालय से अमलतासपुरम तक निकाली गई प्रभात फेरी

धमतरी । भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव खरतरगच्छाचार्य प.पू. श्री जिन पीयुष सागर जी म.सा. के शिष्य रत्न उपाध्याय प्रवर अध्यात्म योगी प.पू. श्री महेन्द्र सागर जी म.सा., युवा मनीषी उपाध्याय प्रवर प.पू. श्री मनीष सागर जी म.सा. आदि ठाणा 15 केवल्यधाम तीर्थ प्रेरिका प.पूज्या निपुणा श्री जी म.सा. की सुशिष्या प.पू. श्री हंसकीर्ति श्री जी म.सा. आदि ठाणा 3 के पावन निश्रा में 6 से 10 अप्रैल तक मनाया जा रहा है। जिसके तहत आज प्रभात फेरी प्रात: 6 बजे से श्री पाश्र्वनाथ जिनालय से अमलतासपुरम रूद्री रोड तक निकाली गई।
कल श्री पाश्र्वनाथ जिनालय से श्री दिगंबर जैन मंदिर तक निकाली जाएगी प्रभात फेरी
9 अप्रैल को प्रभात फेरी प्रात 6 बजे से श्री पाश्र्वनाथ जिनालय से श्री दिगंबर जैन मंदिर तक निकाली जाएगी। प्रात: 8 बजे गांधी मैदान में विश्व नवकार दिवस पर सामूहिक नवकार जाप होगा। प्रात: 8.30 बजे से पूज्य गुरू भगवंतो द्वारा द्वारा सर्वधर्म प्रवचन विकार से संस्कार की ओर होगा। दोपहर 12.30 बजे से गोल बाजार में समता महिला मंडल द्वारा मठा वितरण होगा। दोपहर 3.30 बजे से नवकार महिला मंडल द्वारा श्री दिगंबर जैन मंदिर में नवकार जाप होगा। दोपहर 4 बजे से अहिंसा सायकल रैली विंध्यवासिनी मंदिर से नया स्थानक भवन तक निकाली जाएगी। रात्रि 7.30 बजे से 20 वर्ष तक के बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!