जिलाबदर निगरानी बदमाश घूम रहा प्रतिबंधित क्षेत्र में, कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

थाना कोतवाली को मुखबिर से सूचना मिला कि थाना सिटीकोतवाली धमतरी क्षेत्र का
जिला बदर एवं निगरानी बदमाश सूरज उर्फ सूरजभान निषाद पिता नन्दू राम निषाद 51 वर्ष स्कूल चौक के पास दानीटोला धमतरी,थाना कोतवाली क्षेत्र के गोकुलपुर चौक में बिना अनुमति के प्रवेश कर घूम रहा है,की सुचना पर थाना सिटी कोतवाली टीम द्वारा बदमाश को घेराबंदी कर हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया,बदमाश के पास धमतरी जिला में प्रवेश करने संबंधी कोई वैध दस्तावेज नहीं था,जो आरोपी को थाना सिटी कोतवाली में धारा 223 बीएनएस० एवं छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 15 के तहत विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया है। उक्त आरोपी को जिला दंडाधिकारी धमतरी द्वारा जिलाबदर की कार्यवाही की गई थी। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरी.राजेश मरई,प्रआर. रवि जगने,आरक्षक युवराज ठाकुर,कृष्णा पाटिल, सुरेंद्र डडसेना,रुपेश रजक
का योगदान रहा।