Uncategorized

धर्मप्रेमी, समाजसेवी पं. राजेश शर्मा को जन्मदिन पर दी जा रही बधाई

भेंटकर व सोशल मीडिया के माध्यम से भी दी जा रही है शुभकामनाएं


धमतरी। धर्मप्रेमी समाजसेवक पं. राजेश शर्मा के आज जन्म दिन पर क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई दी है। इस मौके पर आज सुबह से उनके समर्थको व शुभचिंतको द्वारा उनसे भेंट कर व सोशल मीडिया के माध्यम से बधाईयां दे रहे है। इस मौके पर पर चर्चा के दौरान श्री शर्मा ने कहा कि वे जन्मदिन के अवसर पर क्षेत्रवासियों के उज्जवल भविष्य व सुख समृद्धि की कामना करते है। लगातार क्षेत्र तरक्की की ओर अग्रसर हो, सभी सुखी व स्वस्थ्य रहे यही कामनाओं के साथ जन्म दिन मनाते है। आज दिन की शुरुआत बड़े बुजुर्गो के आशीर्वाद व भगवान के पूजा के साथ होती है। जन्म दिन पर धमतरीवासियों द्वारा उन्हें बधाईयां दी जा रही है। बधाई देने वालो में भानु चंद्राकर, दिलीप राज सोनी, योगेश गाँधी, कविन्द्र जैन, प्रकाश शर्मा, महेंद्र खंडेलवाल, खुबलाल ध्रुव, हेमलता शर्मा, कुमार रणसिंह, विजय साहू, शिवदत उपाध्याय, आशीष थिटे, विकास शर्मा, राधेश्याम अग्रवाल, सुशील शर्मा, भूषण शार्दुल सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।
उल्लेखनीय है कि है कि समाजसेवी, धर्मप्रेमी पं. राजेश शर्मा लगातार सामाजिक, धार्मिक व सेवाभावी कार्यो में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर रहे है। पूर्व में उनके द्वारा कई धार्मिक आयोजन कराये जा चुके है। जिनमें हजारों की भीड़ उमड़ी है। इसके अतिरिक्त समाज के ऐसे विभिन्न वर्गो जो अपनी कार्यो को लोगो की मद्द करते है उनका भी सम्मान किया जा चुका है। ऐसे कई उल्लेखनीय कार्य है जिनसे पं. राजेश शर्मा ने क्षेत्रवासियों के दिल में अलग जगह बनाई है। वे निस्वार्थ भाव से जनसेवा व धर्म की मजबूती के उद्देश्य से कार्य कर रहे है। उनके इस कार्यो से प्रभावित होकर उनके साथ हजारों लोगो का कारवां जुडता जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!