देश

तो अब हफ्ते में 2 दिन बंद रहेंगे बैंक… 28 जुलाई को फैसला संभव…

अगर सबकुछ ठीक रहा तो बैंकों में हर हफ्ते दो दिन की छुट्टी मिलेगी। दरअसल, बैंकों में दो दिन के साप्ताहिक अवकास पर लंबे समय से मंथन चल रहा है। इस पर 28 जुलाई को निर्णय लिया जा सकता है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक इंडियन बैंकिंग एसोसिएशन (आईबीए) अगले हफ्ते शुक्रवार को यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के साथ बैठक में यह फैसला ले सकता है।

नाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के मुताबिक पिछली चर्चा में 5 दिन के बैंकिंग कार्य का मुद्दा उठाया गया था। इंडियन बैंकिंग एसोसिएशन ने बताया कि यह मुद्दा विचाराधीन है और इस पर काम किया जा रहा है।

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की मानें तो इसमें तेजी लाने का अनुरोध किया गया है ताकि बिना किसी देरी के प्रति सप्ताह पांच बैंकिंग दिन शुरू किए जा सकें।

हालांकि, बैंक कर्मचारियों के लिए दैनिक कामकाजी समय में 40 मिनट की बढ़ोतरी की जा सकती है। इसके लिए 28 जुलाई को मीटिंग रखी गई है।

इस मीटिंग में कई जरूरी मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। इस पर वित्त मंत्रालय और रिजर्व बैंक की मंजूरी भी जरूरी है।

अभी क्या है नियम: वर्तमान में बैंक महीने में पहले और तीसरे शनिवार को खुले रहते हैं लेकिन अब मांग की गई है कि बैंकों के लिए कार्य दिवस सप्ताह में केवल पांच दिन ही रहें, साथ ही कर्मचारियों को 2 दिन का साप्ताहिक अवकाश मिले।

बता दें कि भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) में पांच कार्य दिवसों का नियम लागू किया जा चुका है।

अगस्त में कितनी छुट्टियां: इस साल अगस्त महीने में बैंक देश के अलग-अलग हिस्सों में कुल 14 दिन बंद रहने वाले हैं। हालांकि, छुट्टियों के बावजूद ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं और एटीएम सर्विसेज में कोई दिक्कत नहीं आएगी।

14 दिन की छुट्टियों में महीने का दूसरा और चौथा शनिवार के अलावा रविवार शामिल है। 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!