Uncategorized

मगरलोड सिहावा पुलिस द्वारा अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री कर रहे दो आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही

मगरलोड पुलिस को मुखबिर सूचना मिली की ग्राम धनबुड़ा कुटेली जंगल पवई नाला के किनारे में एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री कर रहा है की सूचना पर तत्काल मगरलोड पुलिस द्वारा धनबुड़ा कुटेली जंगल पवई नाला के किनारे जाकर घेराबंदी करते हुये अवैध महुआ शराब बिक्री करते आरोपी चैतुराम कमार भालुचुआथाना मगरलोड
को पकड़ा गया जिसके कब्जे से 4 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 600 रुपये एंव बिक्री रकम 750 रूपये कुल जुमला 1350 रूपये जप्त कर थाना मगरलोड में धारा 34 (1) ख आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही किया गया है।
दूसरा प्रकरण में थाना सिहावा को मुखबिर से सूचना मिली की ग्राम रानीगांव में एक व्यक्ति अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री कर रहा है की सूचना पर तत्काल मौके पर जाकर आरोपी जगन्नाथ मरकाम रानीगांव, थाना सिहावा को अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री करते रंगे हाथ पकड़कर उसके कब्जे से 4 लीटर महुआ शराब किमती 600 रूपये एंव बिक्री रकम 200 रूपये कुल जुमला 800 रूपये जप्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना सिहावा में धारा 34 (1) ख आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना मगरलोड से प्रआर.दीनू मारकंडे,आरक्षक कीर्तन सोनकर,किशन सोनकर, गिरधारी निषाद एवं थाना सिहावा से सउनि.दुलाल नाथ,प्रआर.रामकुमार कमलवंशी,आर.विष्णु मरकाम,चंडिकेश्वर चौहान का योगदान रहा ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!