Uncategorized

पुल से टकराकर दुर्घटना ग्रस्त हुई कार, मां-बेटे की मौत, पिता गंभीर

बीती रात्रि सिहावा धमतरी मार्ग पर ग्राम टांगापानी से घोटगांव के बीच हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना


धमतरी। बीती रात्रि जिले में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना घटी। जिसमें मां और बेटे की मौत हो गई। उक्त घटना से क्षेत्र में शोक व्याप्त है। मिली जानकारी के अनुसार सिहावा थानान्तर्गत बेलर निवासी त्रिलोक देवांगन अपनी पत्नी प्रेमलता देवांगन व पुत्र जयकांत देवांगन के साथ विवाह समारोह में शामिल होकर कार से वापस लौट रहे थे। तभी बीती रात्रि लगभग 11 बजे सिहावा धमतरी मार्ग पर ग्राम टांगापानी से घोटगांव के बीच कारण अनियंत्रित होकर पुल से टकराकर नीचे गिर गई। बताया जा रहा है कि दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के पश्चात सूचना पर पुलिस जवानों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भेजा। दुर्घटना में प्रेमलता देवांगन व पुत्र जयकांत देवांगन की मौत हो गई। जबकि पिता त्रिलोक देवांगन गंभीर रुप से घायल है। दुर्घटना पश्चात पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!