Uncategorized

बोल बम सेवा समिति कुरूद का रजत जयंती वर्ष: 3 और 4 अगस्त को पुरानी मंडी परिसर कुरूद में होगा गरिमामयी आयोजन

भानु चन्द्राकर अध्यक्ष बोल बम सेवा समिति कुरूद ने बताया कि बोल बम सेवा समिति कुरूद का रजत जयंती वर्ष 3 और 4 अगस्त को पुरानी मंडी परिसर कुरूद में गरिमामयी आयोजन किया जायेगा.छत्तीसगढी सुपर स्टार गायक सुनील सोनी 3 अगस्त को , 4 अगस्त को दुष्यंत हरमुख कृत रंग झरोखा मे रिंकी देवांगन समाँ बाँधेंगे.बता दे कि बोल बम सेवा समिति का 25 वाँ वर्ष रजत जयंती के रूप में इस बार के सावन महोत्सव को धूमधाम से मनाने जा रहे है, जिसमें समिति के मुख्य संरक्षक कुरूद विधायक अजय चंद्राकर के विशेष सहयोग से छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक आयोजन, समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का सम्मान समारोह, शिव भक्तों और बोल बम सदस्यों के लिए भोजन-भंडारा आयोजन संपन्न होगा.इस गरिमामयी दो दिवसीय कार्यक्रम में नगर-क्षेत्र के गणमान्य जनप्रतिनिधियों, धर्म प्रेमी एवं विशिष्ट व्यक्तियों के आतिथ्य में यह ऐतिहासिक आयोजन संपन्न होने जा रहा है, आप समस्त सदस्यगण, शिवभक्तगण, नगर-क्षेत्रवासीगण इस विशाल कार्यक्रम में साक्षी बनने एवं प्रसादी ग्रहण करने सादर आमंत्रित है .

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!