Uncategorized

जिलाबदर निगरानी बदमाश चाकू लहराते गिरफ्तार

जिला बदर होने के बावजूद धमतरी में घूम रहा था आरोपी

धमतरी। कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि जिलाबदर निगरानी बदमाश हितेश नेताम पिता स्व. शंकरलाल नेताम, 20 वर्ष, निवासी मकेश्वर वार्ड, धमतरी,थाना सिटी कोतवाली, जिला धमतरी (छ.ग.) बिना अनुमति के धमतरी जिले में प्रवेश कर मकई तालाब, अग्निदेव आर्य स्कूल के पास चाकू लहराते हुए आम नागरिकों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस द्वारा तत्काल घेराबंदी कर कार्यवाही की गई और आरोपी को मौके से ही हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी के पास धमतरी जिले में प्रवेश का कोई वैध दस्तावेज नहीं पाया गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 223 बीएनएस, 25/27 आम्र्स एक्ट तथा 14,15 छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। उल्लेखनीय है कि उक्त आरोपी को 20 दिसम्बर 2024 को पंचायत चुनाव के पूर्व एसपी.धमतरी के अनुशंसा पर जिला दंडाधिकारी धमतरी द्वारा जिलाबदर किया गया था, बावजूद इसके आरोपी नियमों का उल्लंघन कर जिले में प्रवेश कर आपराधिक कृत्य कर रहा था।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!