Uncategorized

घोटाले व भ्रष्टाचार से कांग्रेस निगम की सत्ता से हुई थी बाहर अब उन्हें नजर नहीं आ रहा धमतरी का विकास – महेन्द्र पंडित


धमतरी। भाजपा जिला महामंत्री महेन्द्र पंडित ने धमतरी नगर निगम में कांग्रेसियों के प्रदर्शन पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे हास्यास्पद बताया है। जिन जागरूक नगरवासियों ने घोटाले और भ्रष्टाचार की सजा के तहत कांग्रेस को निगम से बाहर का दरवाजा दिखाया वहीं अब दिखावा कर रहे हैं। इन कांग्रेसियों को धमतरी का विकास दिखाई नहीं दे रहा है। जबकि महापौर रामू रोहरा की अगुवाई में शहरी सत्ता में काबिज भाजपा ना केवल शहर बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों का भी तेजी से विकास कर रही है। अनेक विकास और निर्माण कार्यों की महापौर ने अपने प्रयासों से स्वीकृति दिलाई है। महेन्द्र पंडित ने आगे कहा कि एनएच 30 से हरफतराई रोड तक केनाल के दायी ओर 2 करोड़ 76 लाख रूपए की लागत से बीटी रोड निर्माण की स्वीकृति मिली है। इसी के साथ ही मुजगहन एवं देवपुर में महतारी सदन का निर्माण और सड़क चौड़ीकरण की मंजूरी शासन से मिली है। महापौर के नेतृत्व में दशकों से पीछे धमतरी को प्रदेश के अग्रणी शहरों में शामिल करने का भगीरथ प्रयास हो रहा है। महेन्द्र पंडित का आगे कहना था कि शिक्षा को प्रोत्साहन देने और बेटियों को सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए शासकीय पीजी कॉलेज परिसर में 20 सीटर कन्या छात्रावास का महापौर ने उद्घाटन किया। इसी तरह आमदी कॉलेज भवन का लोकार्पण, कण्डेल कॉलेज भवन का भूमिपूजन, ऑडिटोरियम विस्तार कार्य का शुभारंभ, खपरी में नये बस स्टैंड का भूमिपूजन जैसे कार्य का भूमिपूजन निकट भविष्य में होने जा रहा है। इस तरह धमतरी जल्द ही विकास के महापर्व का साक्षी बनेगा। जहां नये सौगातें केवल वर्तमान को नहीं बल्कि आने वाली पीढिय़ों के सपनों को भी नई उड़ान देगी।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!