Uncategorized

वास्तविक सम्मान के हकदार माताओं को मातृ दिवस समारोह में सम्मानित कर पं.राजेश शर्मा हुए भावुक

खाना परोसने वाली महिलाओं को मातृ दिवस से अवगत कराकर किया सम्मान

माताओं के खुशी के आंसू से मेरा सार्वजनिक जीवन हो गया धन्य, सेवाभावी कार्यो की सफलता पर लगी मुहर – पं. राजेश शर्मा

धमतरी । नारी शक्ति वंदन सम्मान समारोह के सफलतापूर्वक संपन्न होने के पश्चात एक किनारे में खड़े होकर इस पूरे कार्यक्रम में खाना परोसदारी से लेकर शुरू से अंत तक प्रत्येक कार्य में समर्पित भाव से अपनी सेवा देने वाली मातृ शक्तियों की टीम आयोजक पंडित राजेश शर्मा की ओर भावनात्मक रूप से टकटकी लगाए खड़ी थी, यहां तक कि उन्हें मातृ दिवस के संबंध में भी कोई जानकारी नहीं थी और वह इससे अनभिज्ञ थी क्योंकि उनकी जिंदगी रोज कमाने – रोज खाने तक ही सीमित है ,जिन पर सहसा मानवीय मूल्यों और संवेदनशील भावनाओं को हमेशा अपने जीवन में आगे रखने वाले धर्म प्रेमी समाजसेवी पंडित राजेश शर्मा भी उनकी इस मर्मस्पर्शी भावनाओं को समझने में तनिक भी देरी नहीं किए और उन तक पहुंच कर सभी को आत्मीयता एवं अपनापन के भाव से गले लगा लिया , और मदर्स डे के बारे में बताते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी को धन्यवाद देकर आभार भी व्यक्त किया, इसके साथ ही सभी को सम्मानित स्वयं करते हुए तिलक वंदन कर मातृ दिवस का उपहार भेंट किए इससे पूरा वातावरण ही भावपूर्ण हो गया। इस दौरान खुशी के आंसू को उपस्थित नारी शक्ति भी रोक नहीं पाये। राजेश शर्मा भी दिलों की खुशी को होठों से बयां करते हुए पूरे आत्मिक रूप से संतुष्टि भाव से कह उठे की मैंने सार्वजनिक जीवन में अनेक कार्यक्रम किये लेकिन आज मेरा जीवन धन्य हो गया और जो आत्मिक शांति एवं सकून इस कार्य से प्राप्त हुआ वह मेरे जीवन के लिए हमेशा ऐसी पूंजी होगी जिसका मोल हो ही नहीं सकता। सम्मानित होने वाली माताओं में ग्वालिन बाई साहू,संगीता बाई, निर्मला, अनसूया,बसंती यादव,रोशनी यादव, सुशीला ,देव कुमारी ,सरस्वती, सुभद्रा यादव, सती बाई, प्रमुख रहे वही इस भावनात्मक क्षण के साक्षी बनने वालों में राजेंद्र शर्मा, प्रकाश शर्मा, पिंटू यादव, कुलेश सोनी, विकास शर्मा, लकी डागा, सरिता यादव,प्राची सोनी, प्राप्ति वासनी, हर्षा महेश्वरी, विशाखा रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!