निगम के स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाने सेंचुरी गार्डन में उठे लोगों के स्वस्फूर्त हाथ
साफ -सफाई को दैनिक जीवन का बनायें अहम् हिस्सा -: पिन्टू यादव
शहर की समुचित देखभाल है हमारी नैतिक जिम्मेदारी -: अखिलेश सोनकर
सामूहिक सहभागिता से स्वच्छ भारत के लक्ष्य को प्राप्त करेगा नगर निगम-: कुलेश सोनी

धमतरी । स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर निगम द्वारा पूरे शहर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है जिसमें प्रतिदिन अलग-अलग तथा विभिन्न स्थानों पर निगम की टीम पहुंचकर लोगों को जागरूक करने का सार्थक संदेश निगम के स्वास्थ्य विभाग के अध्यक्ष निलेश लूनिया के आह्वान पर दे रही है इसी कड़ी में बनिया पारा वार्ड स्थित सेंचुरी गार्डन में मॉर्निंग वॉक में आने वाले लोगों के साथ निगम के सफाई विभाग के अधिकारी कर्मचारियों की पूरी टीम खाद्य विभाग के अध्यक्ष तथा बनियापारा वार्ड के पार्षद पिंटू यादव की पहल पर साफ सफाई के प्रति जागरूकता लाते हुए इस गति प्रदान की गई जिसमें विशेष रूप से जल विभाग के अध्यक्ष अखिलेश सोनकर तथा अंबेडकर वार्ड के पार्षद कुलेश सोनी भी उपस्थित रहे इस अवसर पर पिंटू यादव ने कहा कि स्वच्छता स्वस्थ जीवन का आधार है इसलिए इसे प्रत्येक व्यक्ति अपने दैनिक दिनचर्या में शामिल करते हुए अपनी जिंदगी को खुशहाल बनाए।वही अखिलेश सोनकर ने कहा कि बिना जन सहभागिता के कोई भी कार्य सफल नहीं हो सकता इसलिए शहर की बुनियादी सुविधाओं को विस्तार देने के लिए जन सहयोग प्रदान करने हेतु लोग सामने आए। कुलेश सोनी ने सामूहिक सहभागिता को सफलता का आधार स्तंभ बताते हुए हम नागरिकों से स्वच्छ भारत मिशन को सफल करने हेतु अपनी जिम्मेदारी निर्वहन करने की आग्रह पूर्वक अपील की है। स्वच्छता के उक्त विशेष अभियान मे प्रमुख रूप से स्वास्थ्य अधिकारी कमलेश ठाकुर, धनेश सिन्हा, राजेंद्र नाग, गोविन्द पात्रे ,लक्ष्मण रजक, सहित आम नागरिक मे समाजसेवी भूपेंद्र मिश्रा,दिलीप यादव, राजू गुप्ता, लाखन सिन्हा, लक्ष्मण जिज्ञासी ,मुकेश पटेल ,हरीश पाठक, राजेश यादव, अशोक साहू , हेमंत बंजारे, महेश शमनाणी, एवं नगर निगम के सफाई विभाग के कर्मचारी के साथ स्वच्छता दीदी भी उपस्थित रहे।
