Uncategorized

गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी के जन्मोत्सव पर सिहाद भाठा (भखारा) में महासत्संग 13 को


भखारा। दी आर्ट ऑफ़ लिविंग के तत्वावधान में 13 मई को गुरुदेव र श्री श्री रविशंकर के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य महासत्संग का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम गुरुदेव जन्मोत्सव के रूप में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होंगे। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम पूरी तरह से ह्लओपन फॉर ऑलह्व रहेगा, जिसमें सभी वर्गों के लोग सहभागिता कर सकते हैं। महासत्संग में प्रसिद्ध भजन गायिका श्रुति बेलचंदन अपनी मधुर प्रस्तुति देंगी। भक्ति संगीत, ध्यान एवं आध्यात्मिक वातावरण के माध्यम से उपस्थित श्रद्धालुओं को विशेष आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त होगी। कार्यक्रम का आयोजन संध्या 7 बजे से किया जाएगा। यह आयोजन पटेल समाज भवन, सिहादभांठा भखारा में संपन्न होगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!